img-fluid

पूरी तरह से महिला विरोधी है केंद्रीय बजट – महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष दीपा दुबे

February 01, 2025


चंडीगढ़ । महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष दीपा दुबे (Former Mahila Congress President Deepa Dubey) ने कहा कि केंद्रीय बजट (Union Budget) पूरी तरह से महिला विरोधी है (Is completely Anti-Women) । उनका कहना था कि यह बजट महिलाओं के हित में नहीं है, देश की आधी आबादी, यानी महिलाएं, जिनकी केंद्र सरकार के बजट में पूरी तरह अनदेखी की गई हैं।


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण खुद महिला हैं, फिर भी बजट में महिलाओं के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया। दीपा दुबे ने आरोप लगाया कि यह बजट महिलाओं की सुरक्षा, रसोई, रोजगार, और उनके सामाजिक सुरक्षा अधिकारों के बारे में कुछ भी नहीं कहता। उन्होंने यह भी कहा कि इस बजट में गर्भवती महिलाओं, विधवा महिलाओं, युवतियों, और बुजुर्ग महिलाओं के लिए कोई सुविधाएं नहीं दी गईं।

बजट को लेकर दीपा दुबे का कहना था कि यह केवल बड़े पूंजीपतियों के फायदे का बजट है, जिसमें महिलाओं की भलाई की कोई जगह नहीं है। उनका यह भी मानना था कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के मुद्दों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया है और यह बजट उन महिलाओं के लिए निराशाजनक है, जो समाज के हर वर्ग में अपने अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष कर रही हैं।

उधर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद्, राजस्थान चैप्टर की सदस्य रुकमणी कौशिक ने केंद्रीय बजट पर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को गृहणियों की रसोई से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान देना चाहिए था। उन्होंने बताया कि बढ़ती महंगाई और आसमान छूती रसोई से जुड़ी सामग्री की कीमतें परिवारों के बजट को बुरी तरह प्रभावित कर रही हैं, जबकि महिलाएं ही अपने परिवार के खर्चों को संतुलित और नियंत्रित रखती हैं।

रुकमणी कौशिक ने कहा, “महिलाएं हमेशा अपने घर के बजट और परिवार के खर्चों को संभालने में अहम भूमिका निभाती हैं, लेकिन इस बजट में आम गृहणियों के लिए कोई विशेष राहत या सुविधा नहीं दी गई। महंगाई के कारण रसोई के सामान की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे महिलाएं अपने परिवार के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने में संघर्ष कर रही हैं।”

Share:

राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है भाजपा सरकार का बजट - बसपा मुखिया मायावती

Sat Feb 1 , 2025
लखनऊ । बसपा मुखिया मायावती (BSP chief Mayawati) ने कहा कि भाजपा सरकार का बजट (BJP Government’s Budget) राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है (Is motivated by Political Selfishness) । मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार का बजट भी, कांग्रेस की ही तरह, राजनीतिक स्वार्थ का अधिक और जन एवं देशहित का कम लगता है। बसपा […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
गुरुवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved