• img-fluid

    एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य प्रदेश की पुलिस इकाइयों में रोपे गए 1.25 लाख पौधे

  • July 11, 2024


    भोपाल । ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत (Under the ‘One Tree on Mother’s Name’ campaign) मध्य प्रदेश की पुलिस इकाइयों में (In Police units of Madhya Pradesh) 1.25 लाख पौधे रोपे गए (1.25 Lakh saplings were Planted) । मध्य प्रदेश को हरा-भरा बनाने की मुहिम जारी है। राज्य सरकार ने 5.50 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को राजधानी में पौधरोपण किया।


    राज्य में पौधरोपण अभियान जारी है और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जगह-जगह पौधे रोपे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 23वीं एवं 25वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में हिस्सा लेकर पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    इस कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर की पुलिस इकाइयों में एक साथ 1.25 लाख पौधे रोपे गए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण दिवस पर आरंभ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान ने पूरे देश में जन अभियान का स्वरूप ले लिया है। प्रदेश में भी 5.51 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। यह पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक चेतना को जगाने की कोशिश है। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा पौधरोपण को प्राथमिकता में शामिल करना पुलिस की संवेदनशीलता दर्शाता है। पुलिस जवानों के साथ-साथ उनके परिवार भी पौधरोपण को अपनी जिम्मेदारी मान रहे हैं।

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नक्सल विरोधी अभियान और संपूर्ण प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। राज्य के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पुलिस लाइन रीवा में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पेड़ बैठे हुए संत हैं तथा संत चलते फिरते पेड़। जिस प्रकार पेड़ से हम छाया, फल आदि लेते हैं, उसी प्रकार संतों के माध्यम से हमारी मनोकामना पूरी होती है।

    Share:

    लोकसभा चुनाव में हार मिलने के बाद स्मृति ईरानी ने खाली किया सरकारी बंगला

    Thu Jul 11 , 2024
    नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी (Former Union Minister Smriti Irani) ने लुटियंस दिल्ली (Lutyens Delhi) में 28 तुगलक क्रीसेंट स्थित अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। हाल ही में लोकसभा चुनाव में उन्हें उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर हार का सामना […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved