• img-fluid

    बेलगाम हुए अपराधी, कोलार में भी 4 युवकों को चाकू से गोद डाला

  • January 29, 2023

    e

    • नशे में धुत होकर दिया वादरात को अंजाम, मैदान में बैठने की बात पर किया हमला

    भोपाल। राजधानी में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। निशातपुरा,गौतम नगर,हनुमानगंज में शुक्रवार-शनिवार को 13 घंटे के भीतर कुख्यात अपराधी अरशद उर्फ बब्बा और उसकी गैंग ने तीन लोगों को चाकू से गोद डाला। एक को लात घूसों से जमकर धुना। एक होटल पर बलवा कर दिया। खुले आम कट्टा लेहराकर दहशत फैलाई। इस मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं कोलार इलाके में भी शुक्रवार की देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने चार युवकों पर जान लेवा हमला कर दिया। हमले में दो युवकों के गंभीर चोट आई आईं। उनके सिर और चहरे पर छुरी से गहरे वार किए गए हैं। इस मामले में भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। दोनों ही मामलों में पुलिस का दावा है कि जल्द बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।

    कोलार थाने के एसआई रवींद्र चौकले के अनुसार 27 वर्षीय आनंद विश्कर्मा मजदूरी करता है। वह कस्टम कॉलोनी के पास में स्थित झुग्गी बस्ती में रहता है। शुक्रवार की देर रात को वह खाली मैदान कस्टम कॉलोनी के पास साथी शुभम पांडे और अतुल पाठक के साथ बैठा था। तीनों आपस में बातें कर रहे थे। तभी नशे में धुत आदित्य सेजवार आया। उसने मैदान में बैठने की वजह पूछी और गालियां देते हुए मैदान से जाने के लिए कहा। तीनों ने जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद में आरोपी अपने साथी अमन यादव,लक्की मालवीय,सचिन उर्फ बांडा,निक्की,अजय और गनपत को लेकर आया। सभी हथियारों से लैस थे। बदमाशों ने घेरकर तीनों पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे आनंद के सिर में गरे वार हैं, उसके हाथ पीठ और चहरे पर भी चोटे लगी हैं। बचाव करने आए रोहित यादव को भी बदमाशों ने चाकू मार दिए। शुभम के चहरे और सिर में चोट हैंं। जबकि रोहित के हाथ और अतुल की पीठ व हाथ में छुरी लगने से चोट आई हैं। घटना के बाद में सभी को स्थानीय रहवासियों ने अस्पताल पहुंचाया था। जहां से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर बयान दर्ज किए और कल सुबह प्रकरण दर्ज किया। आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

    पुराने शहर में दो लोगों का हाथ काटा अड़ीबाजी, बलवा करने वाले बेसुराग
    पुराने शहर में शुक्रवार-शनिवार की रात आधा दर्जन बदमाश उत्पात मचाते रहे। इस दौरान बदमाशों ने चाय की दुकान में बैठे युवक के साथ अड़ीबाजी करते हुए काउंटर में तोडफ़ ोड़ कर दी और सुबह दुकान मालिक पर चाकू से प्राणघातक हमला किया। इससे वहले वह एक व्यक्ति को पीट चुके थे। उसी व्यक्ति के घर में तोडफ़ोड़ कर बेटे के हाथ में छुरी मारकर हाथ बुरी तरह से काट डाला था। 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस के मुताबिक आरिफ नगर निवासी अब्दुल अनीस (55) आपे आटो चलवाते हैं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच करोंद मंडी में उनका अरशद नामक बदमाश से विवाद हो गया था, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने निशातपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उसके बाद रात के समय अनीस अपने घर पर सो रहे थे, तभी करीब पौने एक बजे कु छ लोगों ने उनके घर पर पथराव कर दिया। अनीस का बेटा फ रहान गेट खोलकर बाहर निकला तो अरशद अपने साथियों के साथ खड़ा था। उसने पथराव करने से मना किया तो बदमाश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोग पहुंचे तो बदमाश मौके से भाग निकले। इसकी रिपोर्ट गौतम नगर थाने में दर्ज कराई गई।

    चाय की दुकान में किया बलवा
    रात करीब पौने दो बजे बदमाश काजीकैंप स्थित एक चाय की दुकान पर पहुंचे और काउंटर पर बैठे सादाब खान (22) से पांच सौ रुपये की अड़ीबाजी करने लगे। सादाब ने जब रुपए देने से इंकार किया तो बदमाशों ने दुकान में तोडफ़ ोड़ कर दी। शनिवार सुबह करीब छह बजे दुकानदार वसीम दुकान पर बैठे हुए थे, तभी बदमाश पहुंच गए और उनसे भी अड़ीबाजी की। वसीम ने रुपए देने से मना किया तो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने अरशद और उसके साथियों के खिलाफ बलवा, अड़ीबाजी, हत्या के प्रयास और तोडफ़ ोड़ समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हनुमानगंज पुलिस ने अरशद के एक साथी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है।

    Share:

    ईडी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे गोविंद सिंह

    Sun Jan 29 , 2023
    बिना कारण बताए जारी किया था समन भोपाल। मप्र के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह ने ईडी से मिले नोटिस पर अपना जवाब दिया। पीसीसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर डॉ. गोविन्द सिंह ने अपना पक्ष रखा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुझे डाक के जरिए 13 जनवरी को ईडी दिल्ली ने एक समन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved