विदेश

यूक्रेन-रूस टकराव: नाटो के 100 युद्धक विमान तैयार, आज हो सकता बड़ा फैसला

कीव। रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) में पिछले कई दिनों से चल रही टकराव आखिरकार गुरुवार को युद्ध (Warning) में बदल गया । अब माना जा रहा है यूक्रेन-रूस टकराव कहीं महायुद्ध (great war) में न बदल जाय नहीं तो तृतीय विश्‍व युद्ध (third World war) होना तय है।
आपको बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के एलान के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव सहित प्रमुख शहरों में बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जाने लगीं। रूस ने यूक्रेन में दहशत का वातावरण बना दिया है। यूक्रेन ने तो जवाबी हमला किया ही है, संयुक्त राष्ट्र संघ एवं नाटो ने रूसी राष्ट्रपति से तत्काल लड़ाई रोकने को कहा है। पश्चिमी देशों की तमाम धमकियों एवं चेतावनियों के बीच नाटो ने रूस के आसपास 100 युद्धक विमान तैयार होने की बात कही है। अब ऐसा लग रहा है अगर नाटो ने हमला किया तो रूस और कोई बड़ी कार्यवाई को अंजाम दे सकता है ओर बात परमाणु हथियारों तक जा सकती है, हालांकि बुधवार शाम को नाटो की धमकी के बाद रूस के राष्‍ट्रपति ने सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारे बीच में कोई देश आया तो ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि दुनिया में कभी देखा नहीं होगा।



विदित हो कि गुरुवार सुबह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने टीवी पर प्रसारित अपने संबोधन में यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का एलान किया। उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई यूक्रेन से आने वाली धमकियों के जवाब में की गई है। दावा किया कि वह वहां रहने वाले लोगों को बचाने का इरादा रखते हैं। रूस का यूक्रेन पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है और रक्तपात की जिम्मेदारी यूक्रेन सरकार की होगी। पुतिन की घोषणा के साथ ही रूसी सेनाओं ने यूक्रेन पर मिसाइलों से हमला बोल दिया। राजधानी कीव, प्रमुख शहर खारकीव, पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल सहित पूरे देश में बमों के धमाके गूंज रहे हैं। नाटो देशों की आपात बैठक में महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि नाटो यूक्रेन में रूस के आक्रमण की कड़े शब्दों में निंदा करता है। हम रूस से सैन्य कार्रवाई को तुरंत बंद करने और यूक्रेन से पीछे हटने का आह्वान करते हैं। रूस के आसपास हमारे 100 से अधिक युद्धक विमान और उत्तर से भूमध्य सागर तक समुद्र में 120 से अधिक जहाज तैयार खड़े हैं। यूक्रेन को रूस से बचाने के लिए जो जरूरी होगा, वह किया जाएगा। आगे की स्थिति पर विचार करने के लिए नाटो देशों के नेता कल बैठक करेंगे।
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूक्रेन में मार्शल लॉ लगा दिया गया है। राजधानी कीव का प्रमुख हवाई अड्डा भी खाली करा लिया गया है। यूक्रेन ने अब तक 300 लोगों के मारे जाने का दावा किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी हमले के बाद अमेरिका, फ्रांस और तुर्की के राष्ट्रपतियों से बातचीत की है।

 

Share:

Next Post

आज इन 3 राशि वालों को मिलेगी आशातीत सफलता, कैसे जानिए

Fri Feb 25 , 2022
वैदिक ज्योतिष शास्त्र (Vedic astrology) के अनुसार 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। ग्रह-नक्षत्रों (Vedic astrology) […]