img-fluid

यूक्रेन ने मार गिराये या घायल किए उत्तर कोरिया के 4700 सैनिक, दक्षिण कोरिया का सनसनीखेज दावा

April 30, 2025

सियोल। रूस से चल रही जंग के बीच यूक्रेन की सेना ने उत्तर कोरिया को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाया है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह भला कैसे हो सकता है। मगर दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि रूस के लिए यूक्रेन से जंग लड़ने वाले कम से कम 4700 सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं। बुधवार को दक्षिण ने बताया कि अनुमान है कि रूस के साथ मिलकर यूक्रेनी सेना के खिलाफ लड़ते हुए उत्तर कोरिया के 4,700 सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं।


बता दें कि दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी के इस आकलन से दो दिन पहले उत्तर कोरिया ने पहली बार पुष्टि की थी कि उसने रूस को कुर्स्क क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर फिर से कब्जा करने में मदद करने के लिए अपने लड़ाकू सैनिकों को भेजा था, जिस पर पिछले साल अचानक यूक्रेन के घुसपैठ के कारण रूस का नियंत्रण खत्म हो गया था। बैठक में भाग लेने वाले सांसदों में से एक ली सेओंग क्वेउन के अनुसार, दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा ने बंद कमरे में संसदीय समिति की बैठक में कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के मोर्चे पर उत्तर कोरिया के 600 सैनिक मारे गए और 4,700 सैनिक हताहत हुए हैं।

Share:

  • हज यात्री ने इन नियमों का उल्लंघन किया तो देना होगा 4.5 लाख रुपये का फाइन, सऊदी अरब का फैसला

    Wed Apr 30 , 2025
    डेस्क। दुनिया भर के मुसलमान पवित्र तीर्थयात्रा हज 2025 की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच सऊदी अरब ने बिना परमिशन के हज यात्रा पर आने वालों के लिए सख्त दंड की घोषणा की है। सऊदी अरब प्रशासन का साफ कहना है कि मक्का में उन लोगों को ही एंट्री मिलेगी, जिनके वीजा में हज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved