• img-fluid

    Ujjian: पहले पत्नी की हथौड़े से मार-मारकर हत्या की, फिर खुद फांसी पर झूला पति

  • July 25, 2024

    उज्जैन (Ujjain)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain district) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति (Husband) ने हथौड़े से मार-मारकर (hitting with a hammer) पत्नी (Wife) की हत्या कर दी फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूल गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम (forensic team) को भी बुलाया। मामले की जांच की जा रही है।


    बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। इससे तंग होकर पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी, इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। बताया जाता है कि पहली पत्नी की मौत के बाद पति ने 15 साल पहले दूसरी शादी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों पति पत्नी के शव को उज्जैन के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

    उज्जैन जिले के चिन्तामण थाना क्षेत्र के ग्राम लेकोड़ा में पत्नी धापूबाई से रोज रोज के विवाद से परेशान पति अर्जुन ने हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। सुबह ग्रामीणों को घटना का पता चला तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस को आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि बीती रात पति-पत्नी दोनों अकेले थे। दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे। बीती रात भी दोनों के बीच विवाद हो रहा था।

    बताया जा रहा है कि पति अर्जुन को पहली पत्नी से एक लड़का अजय है। वहीं, दूसरी पत्नी धापूबाई से दो लड़कियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। वहीं, 12 साल की छोटी बेटी घटना वाले दिन परिचित के यहां गई थी। अजय और पिता के बीच मकान को लेकर भी विवाद की बात सामने आई है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धापू बाई अर्जुन की दूसरी पत्नी थी। दोनों घर में अकेले रहते थे। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। विवाद की वजह से बीती रात अर्जुन ने धापू बाई के सिर पर हथौड़े से इतने वार किए कि उसकी वहीं मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद अर्जुन ने भी फांसी लगा ली।

    चिंतामन थाना में तैनात बबलू मंडलोई ने बताया कि लेकोड़ा में रहने वाले अर्जुन मोंगिया 37 वर्ष और उसकी पत्नी धापू बाई 35 की उन्हीं के घर में लाश पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर धापू बाई की लाश जमीन पर पड़ी मिली। अर्जुन फंदे पर लटका था। शुरुआती जांच में पता चला कि पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली है। मामले में जांच पड़ताल जारी है। ग्रामीणों के साथ ही परिवार के लोगों से भी पूछताछ चल रही है।

    Share:

    MP: छतरपुर में धसान नदी में अचानक आई बाढ़, टापू पर फंसे 58 लोग, NDRF ने किया रेस्क्यू

    Thu Jul 25 , 2024
    छतरपुर(Chhatarpur)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले (Chhatarpur district) के घुवारा क्षेत्र के गांव कुटोरा के पास धसान नदी (Dhasan River) में अचानक बाढ़ (flash flood) आ जाने से नदी के उस पार गए 48 चरवाहे और मजदूर बाढ़ में फंस गए। बताया जा रहा है कि नदी के टापू नुमा स्थान पर मंदिर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved