• img-fluid

    उज्जैन की बेटी ने जीता फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज

  • October 17, 2024

    • छोटी उम्र से रामलीला में सीता का किरदार निभाने वाली निकिता अब मिस वल्र्ड प्रतियोगियों में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी

    उज्जैन। शहर की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज जीत लिया है। अब वह मिस वल्र्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी और उज्जैन का नाम पूरी दुनिया में गौरवान्वित करेगी।


    उल्लेखनीय है कि बुधवार को मुंबई में आयोजित हुई फेमिना मिस इंडिया-2024 कांटेस्ट में उज्जैन की निकिता पोरवाल को सौंदर्य प्रतियोगिता के 60वें संस्करण में फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया। उन्हें यह ताज राजस्थान की निवर्तमान खिताबधारी नंदिनी गुप्ता से मिला। जिन्होंने 2023 से यह खिताब अपने पास रखा हुआ था। खास बात यह है कि इस कॉन्टेस्ट में करीब 40 राज्यों की लड़कियाँ शामिल हुई थी। मध्यप्रदेश से करीब 200 लड़कियों ने इसमें भाग लिया था। प्रथम राउंड दिल्ली में हुआ था, जिसमें से टॉप 5 में निकिता का सिलेक्शन हुआ। टॉप 5 का सेकंड राउंड मुंबई में आयोजित हुआ उसमें भी निकिता चुनी गई। इस आयोजन में करीब 40 राज्यों की अलग-अलग लड़कियाँ अपने-अपने स्टेट को रिप्रजेंट कर रही थीं। अब निकिता मिस वल्र्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अरविंद नगर निवासी निकिता के पिता अशोक पोरवाल ने अग्रिबाण को बताया कि निकिता बहुत सुंदर और प्रतिभावान लड़की हैं। उसमें उज्जैन के कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की हैं। इसके बाद उसने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से कॉलेज की पढ़ाई की है। निकिता को बचपन से ही रंगमंच अभिनय और नाटक का शौक रहा है। उसने छोटी उम्र में रामलीला में सीता और राधा जैसे अहम किरदार बखूबी निभाए हैं। अपनी इसी प्रतिभा और खूबसूरती के दम पर अब उसने फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज जीता है। इसके लिए वह दिन रात मेहनत कर रही थी। यह उज्जैन सहित पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

    Share:

    नगर निगम की गौशाला की क्षमता और बढ़ाई जाएगी

    Thu Oct 17 , 2024
    फिलहाल 1800 गाय पल रही है 3 हजार की जाएगी क्षमता उज्जैन। नगर निगम द्वारा लगातार गाय पकड़ी जाती है, इसके बावजूद शहर की सड़कों पर और गाय दिखाई देती है। इसको देखते हुए अब आने वाले दिनों में नगर निगम गौशाला की क्षमता बढ़ा रहा है इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved