• img-fluid

    हर्षाेल्लास से मना उज्जैन नगर का जन्मदिन

  • April 03, 2022

    • शिप्रा और कमल सरोवर में सूर्य को अध्र्य देकर हुई नववर्ष की शुरुआत-रैली, परंपरागत गेर सहित सुबह से शाम तक हुए कई आयोजन

    उज्जैन। सृष्टि के आरंभ दिवस चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर उज्जैन नगर का जन्मदिन मनाया गया। इसी के साथ हिन्दू नववर्ष की शुरुआत हुई। सुबह बड़ी संख्या में लोगों ने शिप्रा तट और कालिदास अकादमी स्थित कमल सरोवर में भगवान सूर्य को अध्र्य दिया। विभिन्न संस्थाओं ने इस अवसर पर रैलियाँ निकाली। शाम को नगर में गुड़ी पड़वा पर निकलने वाली परंपरागत गेर के आयोजन हुए। दिनभर लोगों ने हिन्दू नववर्ष की एक-दूसरे को नीम और गुड़ खिलाकर शुभकामनाएँ दी। मंदिरों में भी दिनभर धार्मिक आयोजन होते रहे। कल चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर उगते सूर्य को सैकड़ों लोगों ने शिप्रा तट पर एकत्रित होकर अध्र्य दिया। इसी तरह कालिदास अकादमी स्थित कमल सरोवर के किनारे उदित हुए भगवान भास्कर को सैकड़ों लोगों ने अध्र्य देकर नव वर्ष प्रारंभ किया। आयोजन में विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश पांडेय, गायत्री परिवार के राजेश पटेल सहित विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोग शामिल है। कमल सरोवर पर करीब 350 से अधिक लोगों ने एक साथ सूर्य को अध्र्य दिया। कुलपति ने उज्जैन नगर के वासियों को विक्रम विश्वविद्यालय और अपनी ओर से नववर्ष में सुखी- जीवन की मंगल कामना की। योग केन्द्र विक्रम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया गया। नव वर्ष के स्वागत में मांगलिक ध्वनि के साथ नरेन्द्र टोली द्वारा नगाड़ा वादन एवं संक्षिप्त गायत्री यज्ञ के बाद नीम के रस और मिश्री का सेवन आगंतुकों को कराया गया एवं मंगल तिलक लगाकर नीम रस पिलाया गया।


    योग प्राणायाम कर किया नववर्ष का आरंभ
    भारतीय नववर्ष विक्रम सम्वत 2079 का आरम्भ योगसुधा योग केंद्र एवं भारत विकास परिषद द्वारा योग व प्राणायाम करते हुए किया। संस्था के ब्रजमोहन शर्मा ने बताया कि विक्रम वाटिका कोठी रोड पर संस्था द्वारा लोगों को नीम व मिश्री खिलाकर, तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में श्रीमती सुधा शर्मा ने लोगों को सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।

    गुड़ी पड़वा से प्रारंभ हुई श्री राम कथा
    गंगाघाट स्थित मौनतीर्थ पीठ पर श्रीरामचरितमानस जयंती और श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में श्री राम कथा का आयोजन कल गुड़ी पड़वा से आरंभ किया गया। कथा संत डॉ. सुमन भाई द्वारा प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक सुनाई जाएगी। कथा की पूर्णाहुति श्री रामनवमी के अवसर पर 10 अप्रैल को होगी।

    चेटीचंड पर लहराई धर्म ध्वजा
    गुड़ी पड़वा पर सिंधी समाज द्वारा वाहन रैली निकाली गई और रैली में धर्म ध्वजा लहराते हुए समाजजन निकले। संतराम सिन्धी कॉलोनी व पटेल कालोनी से सुबह वाहन रैली प्रारंभ हुई। रैली का जगह-जगह स्वागत हुआ, वहीं सफाई व्यवस्था हेतु रैली के पीछे ट्रेक्टर ट्राली पूरे मार्ग में चली जिसमें सड़क से कचरा साफ कर तुरंत डाला गया। आज सिंधु जागृत के बैनर तले सांस्कृतिक आयोजन दशहरा मैदान में होगा।

    Share:

    उज्जैन की हर होटल और दुकानों के बोर्ड हिन्दी में लिखे होने चाहिए

    Sun Apr 3 , 2022
    शिप्रा तट पर आयोजित कैलाश खेर के गायन कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा उज्जैन। दत्त अखाड़ा घाट पर कैलाश खेर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति और गुंडों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि शहर में जितने भी होटल संचालित हो रहे हैं इन सभी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved