• img-fluid

    सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भिड़े उद्धव और शिंदे गुट के कार्यकर्ता, विधायक समेत 36 पर केस दर्ज

  • September 11, 2022

    मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच सियासी तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब दोनों ही गुटों के कार्यकर्ता एक बार फिर आपस में भिड़ गए। एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दोनों ही गुटों के कार्यकर्ता हिंसा पर उतर आए। पुलिस ने उद्धव गुट के 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं अब शिंदे गुट के विधायक सदा सरवनकर और उके बेटे के खिलाफ भी दंगा और आर्म ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

    सरवानकर के अलावा 6 अन्य लोगों के खिलाफ भी दादर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि विधायकर सरवनकर ने दादर पुलिस स्टेशन के बाहर फायरिंग की थी। जिन पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। दरअसल कल रात उद्धव गुट के कुछ कार्यकर्ता विधायक सरवनकर की बिल्डिंग के नीचे पहुंचकर नारेबाजी कर रहे थे।


    इसके बाद शिंदे गुट के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और झड़प होने लगी। पुलिस को जानकारी मिली तो मौके पर पहुंची और 30 से 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं उद्धव ठाकरे गुट के एमएलसी सुनील शिंदे ने आरोप लगाया था कि सरवनकर ने अपनी बंदूक से फायरिंग की थी। इस मामले में भी पुलिस ने सरवनकर और उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

    गणेश विसर्जन के दौरान भी भिड़े थे दोनों गुट के कार्यकर्ता
    बता दें कि उद्धव और शिंदे गुट के बीच यह पहली बार भिड़ंत नहीं है। इससे पहले दोनो गुटों को कार्यकर्ता गणेश विसर्जन के दौरान आपस में भिड़ गए थे। आरोप यही है कि शिंदे गुट के लोगों ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसके बाद उद्धव गुट के कार्यकर्ता विरोध करने सरवनकर की बिल्डिंग के नीचे पहुंच गए।

    Share:

    'दिल्ली को और अधिक पढ़े-लिखे LG की जरूरत', सक्सेना पर 'आप' का हमला

    Sun Sep 11 , 2022
    नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना द्वारा दिल्ली परिवहन निगम (DTC) बसों की खरीद घोटाले में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच को मंजूरी देने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के रिश्तों में तल्खी और बढ़ गई है। ‘आप’ ने सक्सेना पर कटाक्ष करते हुए कहा, ”दिल्ली को अधिक शिक्षित एलजी की जरूरत है”। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved