• img-fluid

    इंदौर-जयपुर के बीच चलेगी दो फेरा स्पेशल ट्रेन

  • October 21, 2023

    इंदौर। उत्तर मध्य रेलवे इंदौर-जयपुर-इंदौर के बीच दिवाली से पहले दो फेरा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इंदौर से ट्रेन का संचालन 26 अक्टूबर और 2 नवंबर (गुरुवार) को होगा, जबकि जयपुर से यह ट्रेन 25 अक्टूबर और 1 नवंबर (बुधवार) को चलेगी।
    ट्रेन नंबर 09702 इंदौर-जयपुर सुपरफास्ट स्पेशल इंदौर से तय तारीखों में रात 10.20 बजे चलेगी और 10.56 बजे देवास, 11.40 बजे उज्जैन, 1.10 बजे नागदा, 2.43 बजे रामगंज मंडी, शुक्रवार सुबह 3.35 बजे कोटा, 5.20 बजे सवाई माधौपुर और 7.07 बजे दुर्गापुरा होते हुए शुक्रवार सुबह 7.45 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन तय तारीखों में रात 9.05 बजे जयपुर से चलकर 9.14 बजे दुर्गापुरा, 11 बजे सवाई माधौपुर, रात 12.30 बजे कोटा, 1.23 बजे रामगंज मंडी, सुबह 3.35 बजे नागदा, 5.25 बजे उज्जैन और 6.10 बजे देवास होते हुए गुरुवार सुबह 7.15 बजे इंदौर आएगी।

    Share:

    बायपास के 25 ढाबों पर कंट्रोल रूम से ही निगरानी

    Sat Oct 21 , 2023
    इंदौर (Indore)। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस पब और बारों के बाद अब ढाबों की भी रियल टाइम जांच कर रही है। कल पुलिस ने बायपास के 25 ढाबों की रियल टाइम जांच की। चुनाव के दौरान शराब पीकर लोग हंगामा न करें, इसके लिए पुलिस ने पब और बारों पर सख्ती शुरू कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved