• img-fluid

    धरती के बेहद पास पहुंचे दो एस्टेरॉयड, नासा ने जारी किया अलर्ट

  • July 23, 2024


    वॉशिंगटन: आज मंगलवार (23 जुलाई) को दो विशाल क्षुद्रग्रह (Asteroid) धरती के बेहद पास आ रहे हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। इन दोनों एस्टेरॉयड आम तौर पर धरती के करीब गुजरने वाले पिंडों की तुलना में काफी बड़े हैं। इनमें एस्टेरॉयड 2024 LY2 किसी इमारत के जितना बड़ा है, तो दूसरे क्षुद्रग्रह 2024 NH का आकार हवाई जहाज के बराबर है। स्पेस एजेंसी ने दोनों एस्टेरॉयड के धरती पर असर के बारे में भी जानकारी दी है। क्षुद्रग्रह उन आकाशीय पिंडों को कहा जाता है, जो सौरमंंडल में सूर्य का चक्कर लगाते हैं, लेकिन यह ग्रहों की तुलना में छोटे होते हैं।


    कितना बड़ा है एस्टेरॉयड 2024 LY2
    नासा के मुताबिक, एस्टेरॉयड 2024 LY2 आकार में एक विशाल इमारत के आकार के बराबर है। इसका व्यास 290 फीट यानी 88 मीटर है। धरती के पास आ रहा यह क्षुद्रग्रह मंगलवार को सबसे करीब 4,587,455 किमी की दूरी पर पहुंचेगा। यह अंतर चंद्रमा और पृथ्वी की दूरी का 12 गुना है। यह दूरी सामान्य तौर पर भले ही बहुत दूर लग सकती है, लेकिन खगोलीय नजिरए से इसे बहुत करीब से गुजरना माना जाता है। वैज्ञानिक इस क्षुद्रग्रह पर करीबी से नजर रख रहे हैं।

    हवाई जहाज के बराबर है दूसरा ग्रह
    अंतरिक्ष में धरती के करीब आ रहा दूसरा क्षुद्रग्रह 2024 NH एक हवाई जहाज के आकार का है। इसका व्यास 92 फीट यानी 28 मीटर है। पहले एस्टेरॉयड की तुलना में यह छोटा है और धरती से अपेक्षाकृत दूर भी होगा। मंगलवार को यह जिस बिंदु पर धरती के सबसे करीब होगा, उसकी दूरी 31.3 लाख किलोमीटर होगी। छोटे आकार के बावजूद धरती के करीब आने से खगोलविदों को इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। यही वजह है कि इस पर नजर रखी जा रही है।
    धरती की तरफ बढ़ रहा स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी जितना बड़ा एस्टेरॉयड, नासा की चेतावनी

    क्या धरती के लिए खतरा?
    खगोलविद उन आकाशीय पिंडों को खतरे के रूप में देखते हैं, जिनका आकार 150 मीटर से ज्यादा होता है और धरती से उनकी दूरी 74 लाख किलोमीटर से कम हो। मंगलवार को धरती के करीब आ रहे दोनों एस्टेरॉयड 150 मीटर से छोटे हैं। नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज से दोनों क्षुद्रग्रहों की निगरानी की जा रही है। इसने बताया है कि इन दोनों क्षुद्रग्रहों के पृथ्वी से टकराने का कोई खतरा नहीं है।

    Share:

    Bigg Boss OTT 3: शिवानी-कृतिका में हुई धक्का-मुक्की, अरमान पर भड़के लोग

    Tue Jul 23 , 2024
    मुंबई (Mumbai)।‘बिग बॉस ओटीटी-3’ (Bigg Boss OTT 3) के घर में कृतिका मलिक और शिवानी कुमारी (Kritika Malik and Shivani Kumari) की जोरदार लड़ाई हुई। दरअसल, कृतिका किचन में खड़े होकर खाना बना रही थीं। उन्होंने शिवानी से कहा, ‘शिवानी एक बार नहा ले।’ शिवानी बोलीं, ‘मैं नहाऊंगी नहीं।’ कृतिका बोलीं, ‘नहीं बाबू! अरे पूरे […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved