• img-fluid

    सऊदी शासन के खिलाफ ट्वीट करना पड़ा भारी, मिली 16 साल की जेल की सजा

  • October 19, 2022

    रियाद। सऊदी अरब के शासन के खिलाफ ट्वीट करना एक अमेरिकी नागरिक को भारी पड़ गया और उसे अदालत ने 16 साल की जेल की सजा सुना दी है। वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक फ्लोरिडा में रहने वाला साद इब्राहिम अलमादी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सात वर्षों में 14 ट्वीट्स किए थे जिसके बाद पिछले साल नवंबर में उसे हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया था। अलमादी अमेरिका और सऊदी अरब दोनों का नागरिक है।

    सऊदी सरकार के कदम से अमेरिका हुआ नाराज
    सऊदी सरकार के द्वारा अपने नागरिक की गिरफ्तारी पर अमेरिका ने नाराजगी जताई है। अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने वाशिंगटन में पत्रकारों से बात करते हुए मंगलवार को अलमादी को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा हमने सऊदी सरकार को अपनी चिंताओं से अवगत कराया है।


    सऊदी सरकार की आलोचना करना पड़ा भारी
    अलमादी सोशल मीडिया पर पिछले सात वर्षों में प्रिंस के अधिकारियों के भ्रष्टाचार को लेकर 14 ट्वीट किए थे जिसके बाद वे सऊदी सरकार की रडार पर आ गए थे। पिछले साल नवंबर में अलमादी सऊदी जाकर अपने परिवार से मिलने की योजना बनाई और वे तय समय के अनुसार रवाना हो गए। जैसे ही वे हवाई अड्डे पर पहुंचे सायरन बजने लगा और सऊदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    Share:

    नहीं खत्म हो रहा चीन का पाकिस्तान प्रेम, अब शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने पर लगाया रोड़ा

    Wed Oct 19 , 2022
    संयुक्त राष्ट्र। चीन ने भारत और अमेरिका द्वारा संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के नेता शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध करने के प्रस्ताव पर रोक लगा दी है। यह चौथा मामला है जब ड्रैगन ने आतंकवादियों को ब्लैकलिस्ट करने से इंकार कर दिया है। चीन लगातार दे रहा पाकिस्तान का […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved