उज्जैन। इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी शनि मंदिर में आज सुबह विवाद की स्थिति हो गई तथा दो पुजारी आपस में आधिपत्य को लेकर विवाद कर रहे हैं तथा मंदिर में ताला लगा दिया था। जानकारी लगने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ताला खुलवाया तथा दर्शन शुरू करवाए। उल्लेखनीय है कि त्रिवेणी शनि मंदिर में आधिपत्य को लेकर सालों से दो पुजारियों के बीच विवाद चल रहा है। इसी के चलते आज सुबह मंदिर के गेट पर एक पक्ष के पुजारी ने ताला लगा दिया। इसके चलते मंदिर में देर तक सुबह की आरती और अन्य धार्मिक कार्य शुरू नहीं हो पाए। ताला लगा होने के कारण सुबह देर तक श्रद्धालु भी भगवान शनि देव के दर्शन नहीं कर पाए। दूसरे पक्ष के पुजारी ने इस बात की जानकारी जिला प्रशासन के अधिकारियों को दी। इस बारे में एस.डी.एम. वीरेन्द्रसिंह दांगी ने बताया कि जैसे ही उन्हें आज सुबह दो पुजारियों के बीच विवाद तथा शनि मंदिर पर ताला लगाने की सूचना मिली उन्होंने तत्काल मौके पर प्रशासन की ओर से पटवारी को भेजा।
©2024 Agnibaan , All Rights Reserved