• img-fluid

    दिनभर रही तिरंगा यात्रा की धूम, नगर हुआ तिरंगामय

  • August 14, 2022

    तराना। आजादी के अमृत महोतसव के तहत आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा ने नगर को तिरंगामय बना दिया। सुबह से तिरंगा यात्रा के आयोजन होते रहे। नागरिकों ने अपने घरों संस्थानों दुकानों मे तिरंगा लहराया वहीं नगर की सभी शिक्षण संस्थाओं, शासकीय संस्थाओं आदि जगह ध्वजारोहण किया गया। सुबह शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय से विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें एसडीएम एकता जायसवाल, तहसीलदार सपना भगत, थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल, पुलिस अधिकारी, जवान एवं प्राचार्य दिग्विजयसिंह चौहान, महेश गोस्वामी, प्रदीप देवड़ा, सुनील गाइड सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी गणवेश में अपने हाथों मे तिरंगा लिये अनुशासित रूप में यात्रा में शामिल हुए। पुलिस जवानों की अगुवाई में एनसीसी कैडेट भी तिरंगा झंडा लिये चल रहे थे। राह में कन्या उमा विद्यालय एवं कन्या मिडिल स्कूल की छात्राएं भी हाथों मे तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुई। वंदे मातरम एवं भारत माता के जयकारों से वातावरण गुजायमान हो गया। बारिश की हल्की बौछारें भी विद्यार्थियों के उत्साह को कम नहीं कर पाई। विगत दिवस नगर परिषद द्वारा नगर में 15 रुपए में तिरंगे वितरित किये गए। नगर में हाथ ठेले वाले दैनिक रेहडी वाले आम दुकानदार सभी ने अपने यहां तिरंगा लगाया। निजी विद्यालय अभिज्ञान शिक्षण संस्थान द्वारा तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। आसपास के ग्रामों से भी तिरंगा यात्रा निकाले जाने के समाचार मिले है।


    जैन समाज कल निकालेगा तिरंगा यात्रा
    आजादी के अमृत महोत्सव पर 15 अगस्त को जैन समाज द्वारा पहली बार तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। सुबह 8 बजे जवाहर मार्ग महावीर भवन ध्वज वंदन के बाद रैली शुरू होगी। यात्रा में सबसे आगे खुली जीप में समाज के वरिष्ठ शामिल होंगे। वहीं बैंड पर बजते देशभक्ति गीतों पर बालक-बालिकाएं फैंसी ड्रेस में शामिल होंगे, झांकी भी रहेगी। मीडिया प्रभारी महेंद्र कांठेड़, नितिन बुडावनवाला ने बताया पुरूषों का ड्रेस कोड सफेद वस्त्र व महिला वर्ग तिरंगा पहनेगी या जिस मंडल में जो ड्रेस कोड लागू है वह पहनेगी। अन्य सभी केसरीया रंग की साड़ी में रहेगी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरकर पुन: महावीर भवन पहुंचेगी।

    माहेश्वरी सोशल ग्रुप निकालेगा तिरंगा यात्रा
    75वें स्वतंत्रता दिवस पर माहेश्वरी सोशल ग्रुप के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 15 अगस्त को माहेश्वरी भवन से शुरू होने वाली तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से गुजरेगी। वाहन रैली मेें माहेश्वरी समाज, माहेश्वरी महिला मंडल, माहेश्वरी कपल ग्रुप एवं समस्त माहेश्वरी समाजजन हाथों में तिरंगा थामे शामिल होंगे। रैली को सफल बनाने का अनुरोध राजेंद्र मालपानी, झमक राठी, मनोज राठी, राजकुमार मोहता, दिलीप मोहता, ज्योति मोहता, अजय माहेश्वरी, सौरभ मोहता, अजय राठी, प्रकाश राठी, घनश्याम राठी, जमनालाल मालपानी, विजय अजमेरा आदि ने किया है।

    Share:

    नगर पालिका बालाघाट अध्यक्ष,भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने शपथ ली

    Sun Aug 14 , 2022
    10 करोड रुपये की लागत से निर्मित कृषि मंडी काम्प्लेक्स का हुआ लोकार्पण गौराभाउ एवं मंत्री कावरे ने किया बालाघाट, ओमप्रकाश कुकासे। मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक श्री गौरीशंकर बिसेन ने आज 13 अगस्त 2022 को इतवारी कृषि उपज मंडी परिसर में नगर पालिका बालाघाट के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved