• img-fluid

    आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर शान से लहराया तिरंगा

  • August 17, 2022

    • कांग्रेस ने ध्वज वंदन कर मनाया स्वतंत्रता दिवस-स्कूलों और दफ्तरों में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज-देशभक्ति के कार्यक्रम हुए
    • भाजपा द्वारा छत्री चौक पर किया गया झंडावंदन

    उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगांठ पर शहर में पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाई गई। स्कूलों, दफ्तरों सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों के कार्यालयों में ध्वजारोहण कर सलामी दी गई। विभिन्न संस्थाओं में देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम हुए तथा बच्चों को मिठाई बांटकर आजादी की खुशी मनाई गई।
    स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मजदूरों के बीच छत्री चौक पर झंडा वंदन किया गया। ध्वजारोहण नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने किया। कार्यक्रम को सांसद अनिल फिरोजिया ने सम्बोधित किया। इस मौके पर विधायक पारस जैन, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, पूर्व सांसद डॉ. सत्यनारायण जटिया, डॉ. चिंतामणि मालवीय, जगदीश अग्रवाल, अनिल जैन कालू हेड़ा, अशोक प्रजापत, डॉ. सनवर पटेल, महामंत्री विशाल राजोरिया, संजय अग्रवाल सहित नगर के पदाधिकारी और भाजपा नेता मौजूद थे। यह जानकारी सह मीडिया प्रभारी राकेश पंड्या ने दी।


    शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि भदौरिया ने 15 अगस्त को ध्वज वंदन किया। इस अवसर पर श्री भदौरिया द्वारा प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के संदेश का वाचन किया। कांग्रेस प्रवक्ता लालचंद भारती ने बताया कि शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सुबह 8 बजे गोपाल मंदिर पर ध्वज वंदन किया गया। तत्पश्चात सुबह 8.30 बजे क्षीर सागर स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर ध्वज वंदन किया गया। 10 बजे जीवाजीगंज द्वारा आयोजित पीपली नाका पर ध्वज वंदन के बाद शहीद पार्क पर माधव नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पदाधिकारी गण, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, और एनएसयूआई बाल कांग्रेस भी शामिल हुई। वरिष्ठ नेताओं में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद सत्यनारायण पवार, मनोहर बैरागी, डॉ. बटुकशंकर जोशी, महेश सोनी, राजहुजूरसिंह गौर, अनंत नारायण मीणा, आजाद यादव, चेतन यादव, अशोक भाटी, मुकेश भाटी, अजीत ठाकुर, मकसूद अली, भरत शंकर जोशी, जितेंद्र तिलकर, दीपक मेहरा, गब्बर कुवाल, देवव्रत यादव, अरुण वर्मा आदि उपस्थित थे।

    झंडावंदन के पश्चात हुए सांस्कृतिक आयोजन
    माली समाज द्वारा उदयन मार्ग स्थित रामी नगर धर्मशाला में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ (अमृत महोत्सव) के उपलक्ष में झंडा वंदन किया गया। श्रीमती सोनू डोडिया ने राष्ट्र गान की प्रस्तुति दी। समाज संरक्षक शिवनारायण जागीरदार, अध्यक्ष लीलाधर आड़तिया, मारवाड़ी माली समाज अध्यक्ष लीलाधर भाटी, शिक्षक किशोर भाटी, भगवान लाल रामी, हेमराज, माली समाज उज्जैन के संयोजक गजानंद रामी, युवा कार्यकर्ता लखन रामी, शिक्षा समिति के विशाल चौहान, धर्मेंद्र बारोड़, ओम प्रकाश हारोड़, भगवान गोयल, पंकज परमार, योगेश चावड़ा, संदेश परमार, मंगलेश चावड़ा, शिवकांत परमार, संयोगिता रामी, लक्ष्मीबाई रामी, सजन बाई, प्रेमलता बहन, लीलाबाई, कमलाबाई, पार्वतीबाई, प्रेमलताबाई, आनिया चावड़ा सहित समाज व बच्चे उपस्थित थे।

    Share:

    उज्जैन में हजारों परिवारों को राशन मित्र परिवार योजना से जोडऩे के लिए आज से अभियान

    Wed Aug 17 , 2022
    खाद्य विभाग सचिव ने जारी किए निर्देश, ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्रों में भी पात्रों को तलाशा जाएगा राशन मित्र बनाकर पात्रता पर्ची जारी होगी उज्जैन। प्रदेशभर के 38 लाख गरीब परिवारों को जोडऩे के लिए विभाग का अमला सड़कों पर उतरेगा। आज से अभियान चलाकर अधिकारी हितग्राहियों को राशन मित्र पोर्टल में दर्ज करेंगे, ताकि […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved