• img-fluid

    रुझानों में हरियाणा में भाजपा को बहुमत, जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-नेकां आगे

  • October 08, 2024


    नई दिल्ली। हरियाणा (Haryana)और जम्मू-कश्मीर (ammu and Kashmir) विधानसभा चुनाव ((assembly elections)  के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में बाजी पलटती दिख रही है। कुछ देर पहले तक हरियाणा में कांग्रेस आगे थी, अब भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन आगे चल रहा है। दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों पर इसलिए भी नजर है क्योंकि ये नतीजे आगामी राज्यों के चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं। जम्मू कश्मीर में 90 सीटों के लिए तीन फेज में वोटिंग हुई थी। वहीं हरियाणा में सिर्फ एक फेज यानी 5 अक्तूबर को मतदान हुआ था।


    उचाना कलां सीट से पिछड़े दुष्यंत चौटाला
    हरियाणा की उचाना कलां सीट से पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पिछड़ गए हैं। अभी के रुझानों में वह चौथे नंबर पर चल रहे हैं।

    जुलाना सीट से ओलंपियन विनेश फोगाट आगे
    हरियाणा: जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगट जींद में मतगणना केंद्र से निकलती हुई। आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, वह जुलाना से आगे चल रही हैं।

    रुझानों में हरियाणा में हालात बदल गए हैं। अभी तक कांग्रेस जहां स्पष्ट बहुमत के साथ आगे चल रही थी, वहीं अब भाजपा आगे हो गई है। सुबह 9.50 के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में भाजपा 47 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 40 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन 54 सीटों पर आगे है। भाजपा 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

    रुझानों में हरियाणा में सुबह 9.30 बजे तक भाजपा 33, कांग्रेस 51, इनेलो प्लस 2 और अन्य चार सीटों पर आगे चल रहे हैं।

    सुबह साढ़े आठ बजे तक के आंकड़ों की बात करें तो जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन38 सीटों पर, भाजपा 25 सीटों पर, पीडीपी 2 सीटों पर और अन्य छह सीटों पर आगे हैं।

     

    Share:

    Badshahpur Election Result : हरियाणा की सबसे बड़ी विधानसभा सीट, कौन किस पर पड़ेगा भारी

    Tue Oct 8 , 2024
    चंड़ीगढ़ । हरियाणा (Haryana)में अगले पांच सालों तक सत्ता की चाबी (key to power)किसके हाथों में होगी, इसका जवाब आज यानी मंगलवार शाम तक मिल जाएगा। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों(90 assembly seats of Haryana) के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। एक तरफ जहां एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस 10 […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved