- 51 लाख पौधों के अभियान को मिलने लगा जनसमर्थन, सरकारी मशनरी के साथ लोग भी जुटे
इंदौर। शहर के कई इलाकों और कॉलोनियों में लोगग अपनी स्वैच्छा से पौधे लगाने लगे हैं। वैसे तो नगर निगम द्वारा 7 जुलाई से पूरे शहर में पौधे लगाए जाने का अभियान शुरू किया जाएगा, लेकिन इसके पहले ही लोगों ने स्वैच्छा से पेड़ लगाना शुरू कर दिए हैं। शहर के कई इलाकों में बड़े पैमानों पर पौधारोपण होना है। इसके लिए खुले व मैदानी इलाके ढूंढे जा रहे हंै।
इसके साथ ही कई सामाजिक संगठनों के साथ ही पर्यावरणविदों ने 51 लाख पौधे के महाभियान से जुडऩे का संकल्प लेते हुए अपने-अपने स्तर पर पौधाकरण शुरू कर दिया है। इंदौर जिले के किसानों ने भी इसमें सहयोग देते हुए अपने खेतों की मेड़ों के समीप पौधे लगाने का काम शुरू कर दिया है। मंत्री कैलाश विजयवर्गी्रय ने कहा कि किसान सबसे ज्यादा अच्छे तरह से पौधों की देखभाल कर सकते हैं, ऐसे में किसानों का सहयोग इस अभियान को सफल बनाएगा। उन्होंने कहा कि पौधों से ही वर्षा आकर्षित होती है और किसानों के लिए वर्षा ही जीवनदायी होती है।
Share:![](https://www.agniban.com/wp-content/uploads/2021/03/wagroup-join-banner.png)