img-fluid

हरिद्वार में नजर आएंगे महाभारत-रामायण काल के पेड़-पौधे, वन विभाग की रिसर्च विंग ने तैयार की है वाटिकाएं

  • April 23, 2025

    नई दिल्‍ली । महाभारत और रामायण काल (Mahabharata and Ramayana period) के पेड़-पौधे (Trees & plants) हरिद्वार (Haridwar) में नजर आएंगे। वन विभाग (Forest Department) की रिसर्च विंग ने उत्तराखंड के हरिद्वार के श्यामपुर में करीब 50 एकड़ में नेचर लर्निंग सेंटर तैयार किया है। यहां इस्लाम और सिख धर्मग्रंथों में वर्णित पेड़ भी मौजूद हैं। मंगलवार को इस सेंटर का पृथ्वी दिवस के अवसर पर शुभारंभ किया गया।

    मुख्य वन संरक्षक रिसर्च संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि इस नेचर लर्निंग पार्क में धर्मग्रंथों में वर्णित वृक्षों का संग्रह किया गया है। इनमें कपूर, पारिजात, बेल और चंदन की वाटिकाएं बनाई गई हैं। इसके अलावा सिख धर्म में वर्णित 40 प्रजातियों के पेड़ भी लगाए गए हैं। इनके नाम पर चालीस गुरुद्वारों के नाम हैं। इसके अलावा वाल्मीकि रामायण में वर्णित 138 प्रजातियों के वृक्षों में से ज्यादातर यहां नजर आएंगे। एक सर्व धर्म वाटिका भी बनाई गई है।

    इसके अलावा उत्तराखंड में पाई जाने वाली और संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण के लिए यहां एक विशेष वाटिका भी बनाई गई है। इसमें विषपत्री, निंजड आदि मुख्य रूप से शामिल हैं। सीसीएफ अनुसंधान संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तराखंड में पाए जाने वाले पेड़ पौधे, फल फूल, संस्कृति और धर्म से जुड़ी जानकारियां इस सेंटर में मिलेंगी।


    यहां लोग राज्य की प्रकृति को करीब से जान सकेंगे। इसका उद्देश्य विलुप्त होती जा रही प्रजातियों को बचाना भी है। संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि सेंटर में एक धनवंतरी वाटिका भी बनाई गई है। इसमें मेडिसनल प्लांट की करीब 50 प्रजातियां लगाई गई हैं। इसमें वाइट जिंजर लिली मुख्य है, जो यहां साल के जंगलों में पाई जाती है। इसका जिक्र महाभारत में भी मिलता है।

    ये होंगे मुख्य आकर्षण

    -20 प्रकार की तुलसियों से बनी तुसली वाटिका

    -ग्रीन रामायण वाटिका में 140 प्रकार के वे पेड़ हैं जो भगवान श्रीराम को वनवास के दौरान अयोध्या से लंका के बीच मिले थे

    -बुद्ध वाटिका में साल, अशोक, जामुन और पीपल अन्य पेड़ हैं

    -कुरान में वर्णित खजूर, अनार और अंगूर की विभिन्न प्रजातियां

    -बाइबिल में वर्णित क्रिसमस ट्री और पाॅपुलर की कई प्रजातियां

    -सिख धर्म में वर्णित रीठा, बेर, इमली और शीशम की भी कई प्रजातियां

    -सभी राज्यों के मुख्य पेड़ और फूलों की प्रजातियां यहां मौजूद।

    Share:

    फ्लाइट में भारतीय यात्री ने की महिला कर्मचारी से गंदी हरकत, टिश्यू उठाने झुकीं, तभी अचानक...

    Wed Apr 23 , 2025
    नई दिल्‍ली । सिंगापुर (Singapore) जाने वाले विमान (plane) की केबिन क्रू (चालक दल) सदस्य की मर्यादा भंग करने के आरोप में मंगलवार को 20 वर्षीय भारतीय नागरिक (Indian Citizen) पर मामला दर्ज किया जाएगा। उड़ान के दौरान 28 वर्षीय महिला केबिन क्रू सदस्य (female cabin crew member) की कथित तौर पर मर्यादा भंग किए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved