img-fluid

मध्यप्रदेश के 11 आईएफएस अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

  • July 28, 2023

    भोपाल। मध्यप्रदेश शासन (Madhya Pradesh government) ने भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर (Transfer of Indian Forest Service officers) किए हैं। 11 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। मप्र शासन, वन विभाग के उप सचिन मोहित बुंदस (Deputy Sachin Mohit Bundas) के ह्स्ताक्षर से आदेश जारी किया गया है। इसमें पीके सिंह (भावसे-1998) को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन विकास) को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान विस्तार एवं लोक वानिकी) की जिम्मेदारी दी गई है।

    शिवपुरी वन संरक्षक, कार्य आयोजना रमेश गणावा को खंडवा वृत्त का वनसंरक्षक बनाया गया है। पीएन मिश्रा को नर्मदापुरम का वनसंरक्षक कार्य आयोजना बनाया गया है, वे पहले भोपाल में वनसंरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख थे। अनुपम सहाय को राजगढ़ वनमंडल वनसंरक्षक से शिवपुरी वृत्त का वन संरक्षक बनाया गया है। चंद्रेशेखर सिंह को वनमंडलाधिकारी रीवा वनमंडल से उत्तर सागर वनमंडल का वनमंडलाधिकारी, रमेश राठौर को उप वन संरक्षक, मप्र ईको पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल (प्रतिनियुक्ति पर) से बदलकर उप वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख-भोपाल बनाया गया है। प्रियांशी सिंह को वनमंडलाधिकारी दतिया से वनमंडलाधिकारी अशोकनगर भेजा गया है।


    अक्षय राठौर को वनमंडलाधिकारी अशोकनगर से वनमंडलाधिकारी गुना, अनुपम शर्मा को उप वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख-भोपाल से वनमंडलाधिकारी रीवा, सर्वेश सोनवानी प्रभारी वनमंडलाधिकारी गुना को वनमंडलाधिकारी छतरपुर भेजा गया है। थिरुकुराल आर (प्रशिक्षु भावसे-2019) को प्रशिक्षु उप वनमंडल अधिकारी, मानपुर, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया से बदला गया है। उन्हें विभाग के आदेश दिनांक 11 अप्रैल 2023 द्वारा वन मंडलाधिकारी, टीकमगड़ वनमंडल किए गए आदेश में संशोधन करते हुए उप वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।

    Share:

    28 जुलाई की 10 बड़ी खबरें

    Fri Jul 28 , 2023
    1. दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय, 900 से ज्यादा कमरें होंगे; जानें खासियतें भारत (India) में बहुत जल्द दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय (world’s largest museum) बनने वाला है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय (National Museum of India) को देश की राजधानी दिल्ली के नॉर्थ और साउथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved