• img-fluid

    ट्रेनें चलीं, सिनेमाघर खुले, शादी में दिल खोलकर बुलाए मेहमान

  • February 01, 2021


    कोरोना काल से राहत
    मुंबई। आज से देशभर में कई बदलाव किए जा रहे हैं। कोरोना काल से बंद पड़े सिनेमाघर पूरी क्षमता के साथ खोले जा रहे हैं तो वहीं मुंबई की लाइफ लाइन मानी जा रही लोकल ट्रेनें भी आज से शुरू हो गई हैं, जिससे मुंबईवासियों को बड़ी राहत मिली है। उधर सिनेमाघर पूरी क्षमता के साथ खोले जा रहे हैं। आज सुबह देश के कई सिनेमाघरों को सेनिटाइज किया गया। वहीं दिल्ली में शादी-समारोह में मेहमानों की संख्या पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है।
    लोकल ट्रेन को मुंबई की लाइफ लाइन माना जाता है जो आज से आम आदमी के लिए शुरू हो चुकी है।थाने स्टेशन पर सुबह पहली ट्रेन मुंबई के लिए रवाना हुई जिसमें सैकड़ों यात्री यात्रा करते हुए खुशी जाहिर की है।
    लोकल ट्रेन आम लोगों के लिए दिन की सेवा शुरुआत से लेकर सुबह सात बजे तक और फिर दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक और रात नौ बजे से सेवा समाप्ति तक उपलब्ध रहेगी।


    राजधानी दिल्ली में लगातार कम हो रहे कोरोना-19 के आंकड़े को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार की ओर से दिश-निर्देश जारी कर शादियों और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में अधिकतम लोगों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है।

    दिल्ली सरकार के आदेश के मुताबिक सामाजिक, धार्मिक, खेल मनोरंजन, सांस्कृतिक, शादी या अंतिम संस्कार अगर बंद जगह पर आयोजित हो रहा है तो अधिकतम 200 लोग के इकट्ठा होने की इजाजत है। वहीं, अगर यही कार्यक्रम खुली जगह पर आयोजित हो रहा है तो अधिकतम लोगों की संख्या की कोई लिमिट नहीं है।


    इसके अलावा केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक, केजरीवाल सरकार ने भी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के साथ दिल्ली में सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल और स्टेडियम खोलने की भी इजाजत दे दी है।

    1. सिनेमा हॉल अब अपनी 100 प्रतिशत क्षमता के साथ चल सकेंगे यानी सभी सीटों पर दर्शक बैठकर फिल्म देख सकेंगे।
    2. स्विमिंग पूल खोलने की इजाजत दी गई।
    3. स्पोर्ट्स इवेंट के लिए स्टेडियम खोलने की भी इजाजत दी गई।
    4. ट्रेड एग्जीबिशन की भी इजाजत दी गई।

    Share:

    आईएसएल-7 : हैदराबाद ने चेन्नइयन को 2-0 से हराया, अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचा

    Mon Feb 1 , 2021
    गोवा। दोनों हाफ में किए गए गोलों की मदद से हैदराबाद एफसी ने रविवार को दो बार के चैम्पियन चेन्नइयन एफसी को 2-0 से हराते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन की अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। शनिवार को नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के हाथों मुम्बई सिटी एफसी की […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved