img-fluid

गुजरात के अमरेली में दर्दनाक हादसा, कार के अंदर बंद हुए 4 बच्चे, दम घुटने से सभी की मौत

November 04, 2024

अमरेली। गुजरात के अमरेली में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां चार बच्चे एक कार के अंदर बंद हो गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। ये चारों बच्चे मजदूर परिवार के थे। उनके माता-पिता खेतों में काम करने गए थे। इसी दौरान मालिक की गाड़ी के अंदर चारों बच्चे कैद हो गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार की सुबह हुई।


हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के माता-पिता मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और अमरेली में रहकर खेतिहर मजदूर का काम करते हैं। घटना अमरेली के रांढीयों गांव की है। यहां एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। सभी बच्चे मध्य प्रदेश के धार निवासी मजदूरों के थे। जिन चार बच्चों की मौत हुई है, उनमें दो बहनें और दो भाई थे। बच्चों के माता-पिता का कहना है कि सुबह साढ़े सात बजे के करीब वह बच्चों को घर में छोड़कर खेत चले गए थे। इसके बाद यह हादसा हुआ।

Share:

  • 'हारेंगे तो टालेंगे' उपचुनाव की तारीखों पर हुआ बदलाव? अखिलेश यादव ने BJP पर निशाना साधते हुए बताई वजह

    Mon Nov 4 , 2024
    डेस्क। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों समेत कई राज्यों के उपचुनाव की तारीख पर बदलाव किया गया है। ये बदलाव चुनाव आयोग ने किया है। अब 13 नवंबर की बजाय 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। उपचुनाव की तारीखों में हुए बदलाव को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सीधे तौर पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved