img-fluid

लांग वीकेंड पर पर्यटन विकास निगम के होटल हुए फुल, लोग अब भी कर रहे इंक्वायरी

May 07, 2024

11-12 और 13 के लिए लोगों ने की बुकिंग

इंदौर। इस महीने के लांग वीकेंड (weekend) के लिए लोगों (people) ने अपने बैग पैक करने की शुरुआत कर दी है। प्रदेश से बाहर ठंडी जगहों के अलावा इस बार शहर के लोगों ने आसपास पर्यटन विकास निगम (Tourism Development Corporation) की होटल (hotels) में बुकिंग करवाई है। इनमें उज्जैन के साथ ही सैलानी, महेश्वर और मांडू पहले स्थान पर हैं।


11 मई को शनिवार, 12 को रविवार और 13 मई को चुनाव के चलते लोगों को तीन दिन एक साथ छुट्टी मिली है। कई लोग इन तीन दिन तो कई दो दिन इन पर्यटन स्थलों पर परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचने वाले हैं। धार्मिक पर्यटन में आगे उज्जैन की तीनों होटल में बुकिंग के अलावा कई लोगों ने सैलानी को अपनी पहली पसंद बनाया है। यहां बोट क्लब की सुविधा है, जिस कारण लोग यहां बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा ओंकारेश्वर से बोट से पर्यटकों को सैलानी टापू तक ले जाया जाता है। महेश्वर और मांडू के लिए भी कई लोगों ने बुकिंग करवाई है। साथ ही अब भी इंक्वायरी कर रहे हैं। पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों के अनुसार गर्मियों में मांडू यूं तो पर्यटकों की पसंद कम रहता है, लेकिन कई लोगों ने घूमने के लिए इसे चुना है। हम कई लोगों को चोरल डेम के पास बने हमारे रिसोर्ट पर जाने का सुझाव भी दे रहे हैं। बोटिंग के साथ इस जगह पर पर्यटकों को प्रकृति के नजदीक रहने का अनुभव मिलता है। कई पर्यटक ऐसे हैं, जो धार्मिक पर्यटन के लिए आ रहे हैं। वे उज्जैन के बाद ओंकारेश्वर जाएंगे। ओंकारेश्वर में पिछले दिनों पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।

प्रदेश से बाहर उत्तरी राज्यों में भीड़
शहर के ट्रेवल एजेंट्स के अनुसार यह तीन दिन केवल प्रदेश ही नहीं, प्रदेश के बाहर भी पर्यटकों से गुलजार रहेंगे। सबसे ज्यादा पर्यटक देश के उत्तरी राज्यों में जा रहे हैं, जो गर्मियों में उन्हें राहत देंगे। इनमें हिमाचल और कश्मीर के पर्यटन स्थल शामिल हैं। कई ने इस मौसम में भी गोवा को चुना है।

Share:

  • इंदौर: अक्षय बम के द्वारा कांग्रेस पार्टी एवं नेताओं पर लगाए आरोपों का देवेंद्र यादव ने किया खंडन

    Tue May 7 , 2024
    इंदौर। इंदौर (Indore) शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव (Devendra Singh Yadav) ने बताया कि अक्षय बम (Akshay Bomb) ने कांग्रेस पार्टी (Congress Party) एवं कांग्रेस के नेताओं (Leaders) पर जो आरोप (Allegations) लगाए हैं जिसको यादव ने नकारते हुए खंडन किया है। कि अक्षय बम झूठ बोल रहा हैं, कि कांग्रेस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved