• img-fluid

    रूसी वैक्सीन पर टॉप अमेरिकी एक्सपर्ट बोले, हमें शक, WHO ने भी मांगा सबूत

  • August 12, 2020


    वाशिंगटन। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही कोरोना वैक्सीन को लेकर भी काफी तेजी से तैयारियां चल रही हैं। रूस ने कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने को लेकर सफलता मिलने का ऐलान किया है। वहीं अमेरिका को रूस के दावे पर शक है। अमेरिका के जाने-माने संक्रामक रोग विशेषज्ञ और प्रेजिडेंट ट्रंप के सलाहकार एंथनी फाउची ने कहा कि उन्हें इस बात का शक है कि ये वैक्सीन कोरोना वायरस पर काम करेगी। नैशनल जियोग्राफिक पर पैनल डिस्कशन के दौरान एंथनी फाउची ने कहा कि वैक्सीन बनाना और उस वैक्सीन को सुरक्षित और प्रभावी साबित करना अलग बात है।
    रूस के वैक्सीन पर दुनिया के कई देश शक कर रहे हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी रूस से वैक्सीन के बारे में कई जानकारी मांगी है। विश्व संस्था ने रूसी सरकार से वैक्सीन के बारे में तमाम रिसर्च को जारी करने को कहा है। WHO ने साथ ही रूस को वैक्सीन रिजस्टर करने से पहले इसके क्लीनिकल ट्रायल को पूरी करने को कहा है।
    भारत में फिलहाल दो कंपनियों की वैक्सीनों को लेकर चर्चा है। भारत बायोटेक और जायडस कैडिला कोरोना वैक्सीन को लेकर काम कर रही हैं। इसके अलावा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्रा जेनेका की संभावित वैक्सीन को लेकर सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने भी दांव खेला है। इन सभी वैक्सीनों के साथ रूस द्वारा तैयार की गई वैक्सीन स्पुतनिक-V पर आज चर्चा होगी। एक्सपर्ट पैनल की बैठक में वैक्सीन के उत्पादन और उन्हें लोगों तक पहुंचाने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।

    Share:

    बिजली दरों में कटौती के प्रस्ताव पर विचार करे योगी सरकार: प्रियंका

    Wed Aug 12 , 2020
    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में बिजली की महंगी दरों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि भले राज्य में बिजली की दर कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए बढ़ाई गई लेकिन फिक्स्ड चार्ज आदि को कम कर लोगों को राहत पहुंचाई जा सकती है। इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved