img-fluid

इन्दौर में कल का दिन रहा मौसम का सबसे गर्म दिन, पारा 39 डिग्री के करीब पहुंचा

  • April 06, 2025

    • साल में पहली बार दिन का तापमान 38.8 डिग्री पर पहुंचा
    • आज से और बढ़ेगा पारा, अगले पांच दिन तेज गर्मी की चपेट में होगा शहर

    इन्दौर। शहर में गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। कल सीजन और साल में पहली बार दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री तक पहुंचा। इससे साथ ही कल का दिन इस साल का सबसे गर्म दिन बन गया। मौसम विभाग ने आज से तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। यह स्थिति अगले पांच दिनों तक लगातार बनी रहेगी, जिससे शहर को भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा।

    विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री और परसो की अपेक्षा 1.4 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और परसो रात की अपेक्षा 1.8 डिग्री ज्यादा था। इससे पहले इस साल सबसे ज्यादा तापमान 26 मार्च को 38.2 डिग्री के रुप में दर्ज किया गया था। हालांकि कल दर्ज तापमान अप्रैल के पिछले 10 सालों में दर्ज तापमान की तुलना में कम था। कल हवाओं का रुख पश्चिमी रहा और अधिकतम रफ्तार 17 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि हवाओं का रुख उत्तरी से पश्चिमी होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।


    2 दिनों में तापमान 41 डिग्री तक जाने के आसार
    मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आज से गर्मी का असर और बढ़ेगा। आज तापमान 40 डिग्री और कल 41 डिग्री तक जा सकता है। अगले चार से पांच दिनों तक तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच ही रहने के आसार हैं। वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी और यह 25 डिग्री तक जा सकता है। शुक्रवार से तापमान में एक बार फिर गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे शहर को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

    एक नजर पिछले 10 सालों में अप्रैल के अधिकतम तापमान पर
    वर्ष अधिकतम तारीख
    2015 42 21
    2016 41.5 16,30
    2017 41.6 18
    2018 42.1 29
    2019 43.5 29
    2020 39.7 16
    2021 40.6 30
    2022 42 29
    2023 39.6 17
    2024 40.2 18
    2025 38.8 5
    (जानकारी मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान डिग्री सेल्सियस में)

     

    Share:

    राहुल गांधी का बड़ा आरोप, कहा- वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की जमीन पर

    Sun Apr 6 , 2025
    नई दिल्‍ली । लोकसभा (Lok Sabha) में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को केंद्र सरकार (Central government) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की नजर वक्फ के बाद अब ईसाई समुदाय (Christian community) की भूमि पर पड़ गई है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved