• img-fluid

    कल अलसुबह से छाएगा गुरु पाद-पूूजन का उल्लास

  • July 23, 2021

    • फूलों से सजेंगे शहर के मठ-मंदिर और आश्रम,भक्त कोविड नियमों का पालन करते हुए करेंगे पूजन,शाम को भजन संध्याएं होंगी

    इन्दौर। गुरु-शिष्य (Guru-disciple) के प्रेम की अटूट परम्परा का पर्व गुरु पूर्णिमा(Guru Purnima) कल शहर के मंदिरों  आश्रमों, (temples, monasteries, enthusiasm) मठों और गुरु निवासों पर उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सभी आयोजन कोविड नियमों(covid rules )का पालन करते हुए आयोजित किए जाएंगे। शासन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के फलस्वरुप बड़े भंडारे नहीं होंगे।

    बाबा जय गुरुदेव आश्रम
    तेजाजी नगर(Tejaji Nagar) ग्राम मिर्जापुर स्थित बाबा जय गुरुदेव आश्रम में कल पूर्णिमा पर इन्दौर (Indore) सहित चार राज्यों के भक्त जुटेंगे। चतरसिंह राजावत ने बताया कि इस अवसर पर पूरे परिसर और बाबा की कुटिया को फूलों से सजाया जाएगा। भक्त कुटिया के दर्शन पूजन कर सकेंगे। प्रसादी का वितरित होगी।

    श्रीराम मंदिर पंचकुइया
    पंचकुइया स्थित श्रीराम मंदिर आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर सैकड़ों वर्षो से चली आ रही गुरु गादी परम्परा का निर्वहन होगा। महंत लक्ष्मणदास महाराज का पाद पूजन शिष्यों द्वारा किया जाएगा। सुबह 8 बजे मंदिर के पूर्व महंतों के चरण पादुका का पूजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्रीराम मंदिर में शहर के प्राचीनतम मंदिरों में से है।

    रामद्वारा सत्संग मंडल छावनी
    संयोगितागंज रामद्वारा सत्संग मंडल छावनी द्वारा कल गुरु पूर्णिमा पर सुबह 8.30 बजे से संत रामस्वरुप रामस्नेही के सान्निध्य में वाणीजी का पाठ होगा। संतों के प्रवचनों पश्चात भक्त महाराजश्री के पादुका पूजन करेंगे। उक्त जानकारी भक्त मंडल के घनश्याम गिलडा ने दी।

    अन्नपूर्णा मंदिर आश्रम
    अन्नपूर्णा मंदिर आश्रम पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कल सुबह 8 बजे आश्रम संस्थापक स्वामी प्रवणानंद गिरि महाराज की समाधि का पूजन और अभिषेक भक्त मंडल द्वारा किया जाएगा। गोपालदास मित्तल ने बताया कि सभी आयोजन कोरोना नियम का पालन करते हुए आयोजित होंगे।

    हंसदास मठ पीलियाखाल
    बड़ा गणपति हंसदास मठ में गुरु पूर्णिमा पर 15 संतों की समाधि व चरण पादुकाओं का पूजन किया जाएगा। पं. पवनदास शर्मा ने बताया कि पीठाधीश्वर महंत रामचरणदास महाराज के सान्निध्य में पूजन की शुरुआत की जाएगी तथा भजन गायक संजय उपाध्याय संगीतमयी सुन्दरकांड की प्रस्तुतियां देंगे।

    अखंडधाम आश्रम
    बिजासन रोड स्थित अखंडधाम आश्रम में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जा रहा है। आश्रम के हरि अग्रवाल ने बताया कि अखंड रामायण पाठ शुरु किया गया है। वहीं कल सुबह 8 बजे से गुरु पूजन के साथ गुरु गीता पाठ आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12 महाआरती की जाएगी।

    विद्याधाम आश्रम
    विमानतल मार्ग स्थित विद्याधाम आश्रम पर कल सुबह 9 बजे से गुरु पूर्णिमा महोत्सव महामंडलेश्वर चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में आयोजित किया जाएगा। पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में ब्रह्मलीन गिरिजानंद सरस्वती की चरण पादुका पूजन भक्तों द्वारा किया जाएगा। आश्रम में सावन मास में अनुष्ठानों की शुरुआत भी होगी।

    भारद्वाज शोध संस्थान
    भारद्वाज ज्योतिष अध्यात्मिक संस्थान द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव आचार्य पं. रामचंद्र शर्मा वैदिक के सान्निध्य में मनाया जाएगा। इस अवसर पर शंकराचार्य के चित्र का पूजन होगा। उक्त जानकारी संस्थान के प्रचार प्रमुख राकेश ठक्कर ने दी। भक्त गुरु संहिता का पारायण भी करेंगे।

    Share:

    तिब्बत के ग्लेशियर पर 15 हजार साल पुरानी बर्फ में 28 नए वायरस मिले, जिससे वैज्ञानिक भी अंजान

    Fri Jul 23 , 2021
    डेस्क। दुनिया में कोविड-19 महामारी फैलने के बाद से वायरस (Virus) पर लोगों का ज्यादा ध्यान है. इस महामारी ने बता दिया है कि वायरस कितने ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं. वायरस के बारे में हमारे वैज्ञानिकों अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है. हाल ही में हुई एक खोज ने भी यह साबित […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved