• img-fluid

    इंदौर-खलघाट हाईवे पर चार पहिया का टोल टैक्स 5 रु. घटेगा

  • August 26, 2024

    • शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 12 बजे से लागू होंगी नई दरें

    इंदौर (Indore)। इंदौर-खलघाट (महाराष्ट्र बॉर्डर) फोरलेन नेशनल हाईवे पर 1 सितंबर से नई टोल टैक्स दरें लागू हो जाएंगी। दिलचस्प बात यह है कि इंदौर से मायानगरी मुंबई को जोडऩे वाले इस महत्वपूर्ण हाईवे पर चार पहिया वाहनों का टोल टैक्स बढ़ेगा नहीं, बल्कि घट जाएगा। अब इस हाईवे पर चार पहिया वाहनों को पांच रुपए कम टैक्स देना होगा।

    नई दरें 31 अगस्त और 1 सितंबर की दरमियानी रात 12 बजे से तीनों प्लाजा पर लागू हो जाएंगी। इस हाईवे पर तीन टोल प्लाजा हैं, जो सोनवाय, खलघाट और जामली में हैं। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी आफ इंडिया ने सोनवाय और खलघाट टोल प्लाजा पर चार पहिया वाहनों का टोल नहीं बढ़ाया है। कुछ अन्य श्रेणियों के टोल में भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमेश बांझल ने बताया कि टोल टैक्स की गणना होलसेल प्राइज इंडेक्स पर आधारित फॉर्मूले से की जाती है। जरूरी नहीं कि हर बार टैक्स बढ़े, बल्कि टैक्स घट या यथावत भी रह सकता है।


    ये होंगी नई दरें
    सोनवाय टोल प्लाजा दरें रुपए में (नई/पुरानी)
    कार, वैन, जीप 40/40
    लाइट कमर्शियल व्हीकल 65/70
    बस-ट्रक 135/135
    खलघाट टोल प्लाजा दरें रुपए में (नई/पुरानी)
    कार, वैन, जीप 70/70
    लाइट कमर्शियल व्हीकल 125/125
    बस-ट्रक 250/250
    जामली टोल प्लाजा दरें रुपए में (नई/पुरानी)
    कार, वैन, जीप 115/120
    लाइट कमर्शियल व्हीकल 205/205
    बस-ट्रक 410/415

    Share:

    पीपल्यापाला और बड़ी बिलावली में सबसे ज्यादा पानी आया, सबसे कम लिम्बोदी में, लगातार बारिश से कई तालाब आधे से ज्यादा भराए

    Mon Aug 26 , 2024
    इन्दौर (Indore)। शहर में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश के चलते तालाबों में खासा पानी आया है। कई तालाब (Pond) आधे से ज्यादा भराए हैं, वहीं कई तालाबों मेें दो या तीन फीट पानी ही पहुंच पाया है। नगर निगम अधिकरियों के मुताबिक तालाबों की सभी चैनलों की सफाई का अभियान निगम द्वारा शुरू […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved