• img-fluid

    आज का अंक ज्योतिष: मूलांक 6 वालों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

  • June 14, 2024

    उज्‍जैन (Ujjain)। अंक ज्योतिष (ank jyotish) के अनुसार 14 जून 2024, शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की कृपा मूलांक 6, मूलांक 7, मूलांक 8 वाले लोगों पर बनी रहेगी। खासकर मूलांक 6 वालों को नई नौकरी मिल सकती है। मूलांक 9 वाले लोग अपने प्रेम सम्बधों में कामयाब हो जाएंगे।

    अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होगा। मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है जिन्हें ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि अगर मूलांक 5 वाले लोग किसी अध्ययन कार्य में जुट जाते हैं, तो जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।



    आपकी प्रतिष्ठा को दूसरे लोग कुछ धूमिल करने की कोशिश भी कर सकते हैं। मेहनत का का अपेक्षित फल प्राप्त नहीं होने से थोड़े निराश होंगे लेकिन निराशा में भी आपका उत्साह ज्यादा दिनों तक कम नहीं होगा और आप मेहनत से अच्छे नतीजे प्राप्त कर पाएंगे।
    शुभ अंक-1
    शुभ रंग-लाल

    ​मूलांक 2: जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है​
    अपने काम में ध्यान बना कर रखें। जीवनसाथी से विवाद होगा। ऐसे में कुछ लोग आपके भोलेपन का फायदा भी उठाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी की बातों पर आसानी से भरोसा न करें, वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
    शुभ अंक-14
    शुभ रंग-आसमानी

    ​मूलांक 3: कानूनी वाद-विवाद से राहत मिलेगी​
    कानूनी वाद-विवाद में आपको कुछ राहत मिल सकती है। स्त्री पक्ष के कारण थोड़ा तनाव अधिक रहने की संभावना दिखाई दे रही है, इसलिए उलझें नहीं। आज जीवन से जुड़ा हुआ कोई बड़ा फैसला लेने से बचें, वरना आपको परेशानी हो सकती है।
    शुभ अंक-6
    शुभ रंग-हरा

    ​मूलांक 4: विवाह से जुड़ा फैसला न लें​
    आज मनोकूल काम न मिल पाने से थोड़ा बेचैन रहेंगे, लेकिन दोपहर तक स्थिति नियंत्रण में होने लगेगी। आर्थिक लाभ पर कोई दूसरा सेंध मार सकता है। आज आपको कई मामलों को टाल देने की जरुरत है। खासकर विवाह और कारोबार से जुड़ा फैसला आज न लें।
    शुभ अंक-18
    शुभ रंग-केसरिया

    ​मूलांक 5: गर्मी के मौसम में अपना ख्याल रखें​
    अपने स्वास्थ्य के प्रति आपकी लापरवाही आपके लिए चिंता का सबब बन सकती है। कुछ लोगों का सहयोग आपको काफी सहायक बन पाएगा, जिससे आप खुद को संभाल पाएंगे। आज आपको सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। खासकर गर्मी के मौसम में अपना खास ख्याल रखें।
    शुभ अंक-10
    शुभ रंग-आसमानी

    ​मूलांक 6: नई नौकरी के योग बन रहे हैं​
    आज आपको कुछ मनपसंद की वस्तुएं प्राप्त हो सकती हैं। कुछ पुराने सम्बधियों से मुलाकात के योग बनते दिखाई देते हैं। पुराने लोगों से मुलाकात होने से आपको लाभ होगा। इससे आपका नई नौकरी का काम भी बन सकता है।
    शुभ अंक-12
    शुभ रंग-हरा

    ​मूलांक 7: शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है​
    प्रेम संबंध सफल होंगे और आपको अपने साथी की ओर से कुछ नई खबर सुनने को मिल सकती है। आपका मन कुछ प्रसन्न और आनंदित रह सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होने से आपका मन पूरे दिन खुश रहेगा।
    शुभ अंक-14
    शुभ रंग-लाल

    ​मूलांक 8: पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा​

    काम को लेकर मेहनत बनी रहने वाली है। किसी मित्र को आपसे कुछ हेल्प चाहिए हो सकती है। जो लोग काम की तलाश में थे, उन्हें आज कुछ नया काम मिल पाएगा। पुराने मित्रों से मिलकर आपको आज राहत महसूस होगी।
    शुभ अंक-4
    शुभ रंग-हरा

    ​मूलांक 9: प्रेम सम्बधों में सफल रहेंगे​
    छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होने की उम्मीद देखने को मिल सकती है। प्रेम संबंध सफल रह सकते हैं। अपने साथी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा।
    शुभ अंक-18
    शुभ रंग-नीला

    Share:

    22 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र, निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट

    Fri Jun 14 , 2024
    नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से 9 अगस्त तक चल सकता है। जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारण पहले दिन बजट पेश कर सकती हैं। 18 लोकसभा का गठन हो चुका है, पीएम मोदी समेत अन्य कैबिनेट मंत्रियों को पदभार दिया जा चुका है। अब संसद का मानसून सत्र शुरू होने की खबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved