• img-fluid

    राहुल की यात्रा के लिए आज एक-एक पदाधिकारी से होगी अकेले में बात

  • November 15, 2022

    इंदौर। कल रात इंदौर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह आज भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक-एक पदाधिकारी से बात करेंगे, जिन्हें यात्रा की महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही स्थानीय रूट पर भी बात करेंगे। दोपहर में वे मालेगांव रवाना हो जाएंगे। वहां भी यात्रा संबंधी बैठक रखी गई है। देर रात तक वे इंदौर लौटेंगे।

    28 नवम्बर को राहुल गांधी इंदौर में रहेंगे। एक दिन उनकी यात्रा का विराम रहेगा और इस दिन वे दिनभर सामाजिक संगठनों और शहर के प्रमुखजनों से चर्चा करेंगे। इसी दौरे को फाइनल करने के लिए दिग्विजयसिंह इंदौर पहुंचे हैं। कल रात वे इंदौर आए और आज सुबह रेसीडेंसी कोठी में कार्यकर्ताओं तथा कांग्रेस के नेताओं से बात की। इस दौरान इंदौर तथा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में कांगे्रसजन आए थे। उनके साथ अरुण यादव और मीनाक्षी नटराजन सहित कई बड़े नेता थे। रेसीडेंसी कोठी के बाद वे विधायक संजय शुक्ला के साकेत नगर स्थित रेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां यात्रा से जुड़े सभी पदाधिकारियों को बुलाया गया है।


    पहले यह मीटिंग रेसीडेंसी कोठी में होना थी, लेकिन शुक्ला ने यहां भोजन भी रख लिया। इस पर दूसरे नेताओं ने चुटकी ली कि इस बहाने शुक्ला के भोजन का स्वाद भी पता चल जाएगा। शुक्ला को ही राहुल गांधी की यात्रा के दौरान भोजन की जवाबदारी दी गई है। पदाधिकारियों से वे वन टू वन बात करेंगे। जिन पदाधिकारियों को जवाबदारी दी गई है, उनसे तैयारी संबंधी चर्चा वे करेंगे। इसके बाद दोपहर में वे मालेगांव के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां भी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मीटिंग रखी गई है। देर रात वे इंदौर आएंगे और कल सुबह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

    एयरपोर्ट पर दिग्गी पहुंचे तो अलग-अलग ले जाकर बात की कांग्रेस के नेताओं ने
    इंदौर कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। यात्रा की तैयारियों को परखने के लिए कल इंदौर आए दिग्जिविजयसिंह जब वीआईपी लाउंज में पहुंचे तो वहां उनके स्वागत के लिए शहर कांग्रेस के सभी नेता मौजूद थे। जब सभी ने उनका स्वागत कर लिया तो हर नेता उन्हें अलग ले जाकर बात करने का प्रयास करने लगे। पहले शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे उन्हें अलग ले गए और उनसे बातचीत की। उसके बाद दोनों विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल ने उनसे अलग चर्चा की। जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव तो बुरहानपुर विधायक सुरेन्द्रसिंह शेरा उनसे अलग से मिले। स्थानीय नेताओं ने भी उनसे अलग-अलग ले जाकर बात की। बात क्या हुई, इसका खुलासा किसी ने नहीं किया, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों को कहना है कि सभी ने राहुल गांधी की यात्रा में अपने योगदान को लेकर बड़ी-बड़ी डींगें हांकी और बताया कि वे किस तरह से यात्रा की तैयारियों में जुड़े हुए हैं।

    Share:

    आउट करो ‘लिव इन’ को... बख्श दो शराफत के जीवन को

    Tue Nov 15 , 2022
    कानून के खंजर से अरमानों का खून… जब सभ्यता का कत्ल हो जाएगा… मर्यादा की मौत पर मातम मनाया जाएगा… संस्कृति का चीरहरण खुलेआम नजर आएगा… तब रिश्तों का जीवन कहां रह जाएगा… जब संविधान कानून के हाथों नोंचा जाएगा… फड़तुस कानून बनाकर समाज को रौंदा जाएगा… वर्षों से चली आ रही सामाजिक संस्कृति, परिपाटी, […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved