• img-fluid

    आज महाकाल की पहली सवारी..इंद्रदेव भी मेहरबान

  • July 18, 2022

    • कोरोना काल के बाद दो वर्ष की गेप के पश्चात आज परम्परागत मार्ग से निकलेगी सवारी-मार्ग को सजाया भी

    उज्जैन। आज सावन मास का पहला सोमवार है और भगवान महाकाल की पहली सवारी आज पूरे ठाठ-बाट से निकलेगी। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल से सवारी परिवर्तित मार्ग से निकाली जा रही थी और दो साल के अंतराल के बाद आज महाकालेश्वर के पहली सवारी अपने परम्परागत मार्ग से निकला जा रही है और मार्ग को सजाया गया है। आज सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर भी जारी है। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल से भगवान महाकाल की सवारी परिवर्तित मार्ग से निकाली जा रही थी। दो साल बाद आज शाम 4 बजे सभा मंडप में पालकी पूजन के बाद भगवान महाकाल की सवारी परम्परागत मार्ग की ओर बढ़ेगी। पूरे सवारी मार्ग को कल शाम से ही व्यवस्थित करना शुरू कर दिया गया था। सवारी मार्ग पर भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेट्स लगाए गए हैं। सवारी आज शाम 4 बजे पालकी पूजन के बाद मुख्य द्वार से नगर भ्रमण के लिए रवाना होगी। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र बल द्वारा भगवान महाकाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।



    इसके बाद कड़ाबीन के धमाकों के साथ सवारी गुदरी चौराहा, बख्शी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुँचेगी, जहाँ पालकी पूजन होगा। यहाँ से सवारी रामानुजकोट, कार्तिक चौक, ढाबा रोड होते हुए गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी से फिर महाकाल आएगी। कोरोना के चलते दो साल से परम्परागत मार्ग पर सवारी नहीं निकल पा रही थी। इस बार शाम को यह सवारी परम्परागत मार्ग से निकलेगी और भगवान महाकाल पहली सवारी में मनमहेश स्वरूप में भक्तों के बीच दर्शन देने पहुंचेंगे। इधर आज तड़के चार बजे से इंद्र देव भी मेहरबान हैं। लगातार बारिश हो रही है और सुबह 8 बजे तक शहर में पौन इंच बारिश हो चुकी थी। पहली सवारी का स्वागत करने के लिए पूरे मार्ग को सजाया गया है। सवारी भीड़ नियंत्रण के लिए इस बार फिर रस्सा पार्टी को लगाया जाएगा। डीजे को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है और सवारी में केवल भजन मंडली ही शामिल रहेगी। इस दौरान चाकलेट, केले सहित अन्य खाद्य सामग्रियों के वितरण पर रोक लगाई गई है।

    1 हजार पुलिसकर्मी लगाए
    आज शाम निकलने वाली सवारी की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए एक हजार पुलिसकर्मियों का बल लगाया गया है और पूरे सवारी मार्ग पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिस बल तैनात रहेंगे। हर बार की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है जो तत्काल कार्रवाई करेगा।

    Share:

    सायबर सेल में प्रतिदिन ठगी की आधा दर्जन शिकायतें

    Mon Jul 18 , 2022
    2 लाख से कम ठगी के मामले थानों को रैफर कर रहा सायबर सेल कुछ आरोपियों को बाहर से भी लाई पुलिस उज्जैन। ठगी और सोशल मीडिया पर ब्लैक मेलिंग से संबंधित शिकायतें लगातार बढ़ रही है। इस तरह के 7 से 8 मामले रोजाना राज्य सायबर सेल के कार्यालय तक पहुँच रहे हैं। इनमें […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved