• img-fluid

    आज दिवाली पर दुलर्भ संयोग, गजकेसरी के साथ होंगे पांच राजयोग, इस मुहूर्त में करें मां लक्ष्मी की पूजा

  • November 12, 2023

    नई दिल्‍ली (New Delhi) । दिवाली (Diwali) पर अमावस्या तिथि 12 नवंबर को अपराह्न 230 बजे से प्रारंभ होगी। सायंकालीन और स्थिर लग्न में पूजा (Puja) का विधान होने से दिवाली 12 नवंबर को होगी। इस बार पांच राजयोग गजकेसरी (मान-सम्मान), हर्ष (धन वृद्धि), उभयचरी (शांति), काहल (शुभता) और दुर्धरा (यश-वैभव) भी दिवाली के साथ होंगे।

    दुर्लभ संयोग भी
    ज्योतिषियों के अनुसार, शनि महाराज स्वयं की राशि कुंभ में स्थित होकर शश राजयोग बना रहे हैं। आयुष्मान और सौभाग्य योग भी दिवाली पर होगा। राजयोग और शुभ संयोग का संकेत है कि यह समस्त जन को धनधान्य और सुख-शांति समृद्धि देगा। राष्ट्र भी उन्नति के नए शिखर को प्राप्त करेगा।


    श्रीविष्णुप्रिया, कमलवासिन्यै मां लक्ष्मी का महापर्व दीपावली शांति, वैभव और समृद्धि का पर्व है। इस बार दो अमावस्या होने से पांच दिन का यह पर्व छह दिन में परिवर्तित है। काफी समय बाद पांच राजयोग और चार शुभ संयोगों के साथ देवी भगवती मां लक्ष्मी का रविवार 12 नवंबर को घरों, प्रतिष्ठानों में आगमन हो रहा है।

    व्यावसायिक स्थलों पर दिवाली पूजन मुहूर्त
    ● प्रात 920 से 1124 बजे तक (धनु लग्न)
    ● दोपहर 106 से 234 बजे तक ( स्थिर लग्न कुंभ)
    ● शाम को 541 से 857 बजे तक

    दिवाली महानिशीथ काल पूजा मुहूर्त
    ● लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 1139 से 1231 बजे तक
    ● अवधि- 52 मिनट
    ● महानिशीथ काल- 1139 से 1231 बजे तक
    ● सिंह काल- 1212 से 0230 बजे तक

    दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा मुहूर्त (अन्य)
    ● प्रदोष काल- 0529 से 0807 बजे तक
    ● वृषभ काल- 0540 से 0736 बजे तक

    दो दिन अमावस्या के कारण छह दिन का पर्व
    छोटी-बड़ी दिवाली रविवार 12 नवंबर को है। ढाई बजे तक रूप चतुर्दशी रहेगी और उसके बाद कार्तिक मास की अमावस्या शुरू होगी। लक्ष्मी पूजन अमावस्या की रात्रि को ही होता है। इसलिए महापर्व दिवाली रविवार को है। सोमवार को दान-पुण्य की अमावस्या होगी। गोवर्धन का पर्व 14 नवंबर और भैयादूज 15 नवंबर को होगी।

    व्यावसायिक प्रतिष्ठान
    घरों में पूजा का सर्वश्रेष्ठ समय
    ● 12 नवंबर की शाम को 535 से 731 बजे के बीच स्थिर लग्न (वृष)

    शुभ चौघड़िया पूजा मुहूर्त
    ● अपराह्न मुहूर्त (शुभ)- 0126 से 0247 बजे तक
    ● सायंकाल मुहूर्त (शुभ, अमृत, चल)- 0529 से 1026 बजे तक
    ● रात्रि मुहूर्त (लाभ)- 0144 से 0323 बजे तक
    ● उषाकाल मुहूर्त (शुभ)- 0502 से 0641 बजे तक

    Share:

    भारत ने पहली बार यूएन में इजरायल के खिलाफ किया वोट, जानें क्या था प्रस्ताव?

    Sun Nov 12 , 2023
    यूएन (UN) । इजरायल और हमास (Israel and Hamas) के बीच युद्ध बीते 37 दिनों से चल रहा है। इसी बीच यूएन में एक प्रस्ताव (Proposal) लाया गया। इस मामले में भारत ने पहली बार वोट किया है। फिलिस्तीनी इलाकों में इजरायली बस्तियां बसाने के खिलाफ यह प्रस्ताव पेश किया गया था। भारत (India) ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved