img-fluid

प्रताडऩा से तंग आकर बजरंग दल के पदाधिकारी ने जान दी

January 30, 2025

इंदौर। अलग-अलग मामलों में दो युवकों ने जहर (Poison) खाकर (khaakar) जान दे दी। एक युवक ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें ससुराल पक्ष (in-laws) से दु:खी होकर जान देने की बात कही है। वह बजरंग दल (Bajrang Dal) का पदाधिकारी था।



मानपुर के रहने वाले 22 वर्षीय आनंद पिता मुकेश निवासी ग्राम सिलेद मानपुर के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। आनंद की उपसरपंच नामक ब्रांड की चाय की दुकान है। आनंद ने राऊ में जहर खा लिया और घर पहुंचा था। उसके परिजन ने बताया कि उसकी पत्नी मायके चली गई। ससुराल वाले उसे नहीं भेज रहे थे, इसी से वह दु:खी था। सुसाइड नोट में भी ससुराल वालों के कारण जान देने की बात उसने लिखी है। आनंद बजरंग दल से जुड़ा था। उसके घरवालों के अनुसार वह बजरंग दल का पदाधिकारी था। उधर, रामगंज जिंसी में भी संजीव नामक युवक ने जहर खा लिया था। उसकी भी मौत हो गई।

Share:

अतिक्रमण हटाने के बाद भी एमआर-4 पुलिया का निर्माण धीमी गति से

Thu Jan 30 , 2025
पहले प्राधिकरण ने दो लेन रोड ही बनाई, जिसे अब फोरलेन में परिवर्तित किया जा रहा है, उज्जैन सिंहस्थ के मद्देनजर यह रोड है जरूरी इंदौर। बीते कई सालों से एमआर-4 (MR-4) आधा-अधूरा पड़ा है। पिछले सिंहस्थ (Simhastha) में इसका निर्माण (Construction) शुरू किया था और अब 2028 के सिंहस्थ के चलते इसे फोरलेन (Fourlane) […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
बुधवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved