img-fluid

हवा भरने के दौरान जोरदार धमाके के साथ फटा टायर, हवा में उड़ा शख्स

  • December 24, 2024

    उडुपी। टायर फटने की घटना (Tire burst incident) का एक वीडियो क्लिप (Video clip) सोशल मीडिया (Social media) पर खूब वायरल हो रहा है। इस दुर्घटना में 19 साल का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की पहचान अब्दुल राजिद (Abdul Rajid) के तौर पर हुई। टायर इतना जोरदार तरीके से फटा कि वह हवा में उछल गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो फुटेज कर्नाटक के उडुपी (Udupi, Karnataka) का है जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स इसे देखकर हैरान रह गए कि टायर फटने से कोई व्यक्ति हवा में कैसे ‘उड़’ सकता है। लोगों को तो इस पर विश्वास ही नहीं हो रहा था।


    वीडियो में नजर आता है कि अब्दुल राजिद एक बड़े से टायर में हवा भर रहा है। यह टायर कुछ ही देर बाद इतनी तेजी से फटता है कि वह हवा में उछल जाता है। हवा की ताकत से अब्दुल कई फीट दूर जाकर गिरता है। विस्फोट के चलते अब्दुल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया। उसके हाथ में कंपाउंड फ्रैक्चर हुआ है। बताया जा रहा है कि अब्दुल प्राइवेट स्कूल के बस की टायर का पंचर ठीक कर रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। यह घटना 21 दिसंबर की है। तटीय जिले के कोटेश्वर इलाके के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर सड़क किनारे टायर की यह दुकान है।

    दूसरी ओर, कर्नाटक के नेलमंगला में हुए हादसे में संलिप्त ट्रक चालक ने दावा किया कि उसने आगे चल रही कार को बचाने की कोशिश की थी। इसी दौरान अपने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह उक्त कार पर जा गिरा। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने जांच से संबंधित जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया है और दावा किया कि इससे उनकी जांच प्रभावित होगी। पुलिस ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की तस्वीरों की जांच की जा रही है।

    Share:

    मोहन भागवत के बयान से संत नाराज, धर्म को लेकर RSS की भूमिका पर उठाए सवाल

    Tue Dec 24 , 2024
    नई दिल्‍ली । मंदिर-मस्जिद विवाद(Temple-mosque dispute) को उभारने पर राष्ट्रीय स्वसंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) प्रमुख मोहन भागवत (chief mohan bhagwat)की नसीहत से साधु-संतों(Advice from sages and saints) की भौंहें तन गई हैं। साधु-संतों के संगठन अखिल भारतीय संत समिति (एबीएसएस) ने मोहन भागवत की हालिया टिप्पणी पर नाराजगी जताई और इससे दूर रहने की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved