img-fluid

गुरूवार का राशिफल

  • March 20, 2025
    युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2081, राष्ट्रीय शक संवत-1946 सूर्योदय 06.23, सूर्यास्त 06.15, ऋतु – शिशिर
    चैत्र कृष्ण पक्ष षष्ठी, गुरुवार, 20 मार्च 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
     
    मेष राशि :- मेष राशि वालों के लिए दिन करियर में सफलता लेकर आ रहा है और आपकी प्‍लानिंग पूरी तरह से सफल रहेगी। आपको भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगाा और आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य आपके साथ है और कारोबार में तरक्की के योग हैं। कोई बड़ी डील हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और मनचाही सफलता मिलेगी। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा और समाज में आपका नाम होगा। अपने काम पर फोकस करके रखें।
     
     
    वृष राशि :-वृषभ राशि वालों के लिए दिन सफलता से भरा है और आपके लिए यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कानूनी विवाद में सफलता मिलने से मन खुश रहेगा और आपको भाग्‍य का साथ मिलने से मनचाही सफलता प्राप्‍त होगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के लोग आपकी मदद करेंगे और ऑफिस में माहौल अच्छा रहेगा। आपका काम में मन लगेगा और आपके प्रदर्शन में भी सुधार होगा।
     
    मिथुन राशि :– मिथुन राशि वालों के लिए दिन रचनात्मक है और आपको हर कार्य में भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा। आपको किसी क्रिएटिव काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आप आर्टिस्टिक काम में दिन बिता सकते हैं। आपको रिलैक्स करने का मौका मिलेगा और नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। सीनियर का सहयोग पाने की कोशिश करेंगे आपको हर प्रकार का लाभ होगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी।
     
    कर्क राशि :-कर्क राशि वालों के लिए दिन सृजनात्मक है और आपके सभी प्रॉजेक्‍ट सफल होने के योग बन रहे हैं। आप जो भी काम करेंगे, उसमें भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी मेहनत सफल होगी। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे और आपको तरक्‍की प्राप्‍त होगी। आपके काम को लेकर महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में माहौल आपके मुताबिक होगा और साथी आपकी मदद करेंगे। शादी में जाने का अवसर मिल सकता है और आपकी तरक्‍की होगी।
     
    सिंह राशि :सिंह राशि वालों के लिए दिन व्यस्त रहेगा और आप अपने जरूरी कार्य को पूरा करने के लिए दिन भर दौड़ते रहेंगे। धर्म और आध्यात्म के मामले में पढ़ाई-लिखाई से लाभ होगा। योजनाएं सफल होंगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। रात का समय मंगलमय कार्यों में बीतेगा और आपको धन लाभ होगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और धन में वृद्धि के योग हैं।
     
    कन्या राशि :-कन्या राशि के लोगों के लिए दिन शुभ है और आपको करियर के मामले में लाभ होगा। हर काम में सावधानी बरतने की सलाह है। आसपास के लोगों से किस प्रकार के टकराव से बचें। किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ काम करें। रात के समय स्थिति में सुधार होगा और आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपको कहीं से अचानक से धन की प्राप्ति हो
    सकती है।
     
    तुला राशि :-तुला राशि वालों के लिए दिन लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। काफी समय से लटका कोई प्रॉजेक्ट पूरा हो सकता है। संबंधों में नयापन आएगा और कारोबार में योजनाएं सफल होंगी। नया काम शुरू हो सकता है और बिजनस में बेहतर रिटर्न मिलेगा। जमीन-जायदाद के मामले में सावधानी बरतें, नहीं तो आपको कोई बड़ा धोखा हो सकता है। किसी प्रकार का धन का लेनदेन न करें।
     
     
    वृश्चिक राशि :-वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आज का दिन मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। नौकरी या व्यापार में कुछ नया करने से लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगी और आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार में आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपको आगे बढ़ने व कमाई करने के शानदार मौके हासिल होंगे।
     
     
    धनु राशि :– धनु राशि वालों के लिए दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में लाभ होगा। रोजमर्रा के कामों से हटकर कुछ नया करने की कोशिश करें। किसी अपने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है। आपको थोड़ी ही मेहनत में बड़ी सफलता मिलने की उम्‍मीद है। कारोबार में बड़ा मुनाफा होगा और आपके धन में वृद्धि के योग हैं। दिन सफलता से भरा होगा।
     
     
    मकर राशि :- मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य है और आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं। आपकी धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी और आपको आर्थिक लाभ होगा। साझे में किया जाने वाला व्यापार फायदा पहुंचाएगा। घरेलू काम निपटाने का मौका है। पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ईमानदारी और नियमों का ध्यान रखें। कई काम एक साथ आने से बेचैनी बढ़ सकती है। आपकी प्रफेशनल लाइफ बेहतर होगी।
     
     
    कुंभ राशि :-कुंभ राशि वालों को करियर के मामले में लाभ होगा। सेहत के प्रति सावधान रहें। खानपान में लापरवाही न करें। व्यापार के मामले में दिन सुखद रहेगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर काम करें। रुका हुआ धन मिल सकता है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपके प्रमोशन की बात भी काफी आगे बढ़ सकती है। धन में वृद्धि के योग हैं।
     
     
    मीन राशि :-मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। परेशानियों को धैर्य और अच्छे व्यवहार से ठीक किया जा सकता है। बुद्धि का प्रयोग करके आप सब कुछ पा सकते हैं। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता करने से पुण्य मिलेगा। आपका दिन शानदार सफलता से भरा होगा और आपके धन में वृद्धि होगी।

    Share:

    मधुमेह मरीजों के लिए बेहद लाभकारी ये दो योगासान, जानें करने का तरीका

    Thu Mar 20 , 2025
    नई दिल्ली। डायबिटीज (diabetes) के मरीजों अपनी डाइट का ख्याल रखने के साथ योग भी करना चाहिए, जिससे कि उनका शुगर लेवल कंट्रोल रह सके. मॉर्निंग वॉक (morning walk) करने के अलावा कुछ आसन ऐसे हैं, जिसे हर डायबिटीज मरीज को करना चाहिए. डायबिटीज जैसी बीमारी को दूर करने के लिए प्राणायाम की बहुत महत्वपूर्ण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved