जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

गुरूवार का राशिफल

युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2081, राष्ट्रीय शक संवत-1946 सूर्योदय 05.29, सूर्यास्त 06.53, ऋतु – वर्षा

आषाढ़ कृष्ण पक्ष षष्ठी, गुरूवार, 27 जून 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :– आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबारियों को लाभ मिलेगा। नौकरी में तरक्करी हो सकती है। उच्च अधिकारियों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मेहनत से किये प्रयासों में सफलता हासिल होगी। नये लोगों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा और काम में सफलता मिलेगी। किसी पुराने दोस्त के मिलने से मन में उत्साह बना रहेगा, पुरानी यादें ताजा होंगी। व्यवहार में थोड़ा परिवर्तन जरूरी है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा पर जाने से बचें।

वृषभ राशि :– आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। अपने प्रयासों से अर्थ क्षेत्र में सुधार आएगा। व्यवहार उदार रहेगा और व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा परिवारजनों या दोस्तों के साथ हो सकती है। मानिसक रूप से शांति मिलेगी। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिजनों के साथ वाद-विवाद नहीं होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


मिथुन राशि :– आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे, कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहयोग करेंगे। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात आनंददायक रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यह निर्णय लेते समय पर खुद पर भरोसा रखें। दूसरों की सलाह लें, लेकिन अंतिम फैसला स्वयं करें। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

कर्क राशि :– कारोबारियों के लिए आज का दिन शुभ है। प्रॉपर्टी में निवेश अच्छा रहेगा। धनलाभ के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापार-धंधे में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा परिजनों या दोस्तों के साथ भी कर सकते हैं। इस यात्रा में काफी अच्छे अनुभव मिलेंगे, जिन्हें हमेशा याद रहेंगे। परिवार का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। खान-पान में सावधानी बरतें।

सिंह राशि :– आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में धन लाभ की संभावना है। संबंधियों के साथ मुलाकात आनंदित करेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा, लेकिन परिजन तनावपूर्ण स्थिति में डाल सकते हैं। घर में मेहमानों का भी आना-जाना हो सकता है। किसी ऐसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या राशि :– आज का दिन अच्छा रहेगा। जरूरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। अच्छी खबर भी मिलने के योग हैं। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की कृपादृष्टि रहेगी। सभी काम सरलता से संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा पर जाने से बचें और खाना-पान का ध्यान रखें।

तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर बढ़ेगा। सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो तनाव में कमी आएगी। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। प्रतिस्पर्धी सिर उठा सकते हैं। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें। सरकारी काम में अड़चन आ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित हो सकता है। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अच्छा नहीं है, लेकिन मेहनत करने से काम जल्दी पूरा करेंगे, शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा, जिससे आर्थिक परेशान हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि ले सकते हैं। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है।

धनु राशि :– आज का दिन अच्छा रहेगा। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी, ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे। आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। किसी ऐसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो कोई महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। दांपत्यजीवन का विशेष आनंद मिलेगा। स्नेहीजनों के साथ समय बिताएंगे।

मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस खबर से कोई बड़ी समस्या समाप्त हो सकती है। कार्य में सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त होने की संभावना रहेगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं, इसलिए सूझ-बूझ से काम लें।

कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।  परिजनों से विवाद हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। क्रोध पर नियंत्रण तथा वाणी पर संयम रखें और दूसरों की बात को नजरअंदाज करने का प्रयास करें। दोस्तों और परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आकस्मिक खर्च हो सकता है। धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों को सुनेंगे, तो शांत व सहज रहेंगे।

मीन राशि :– दिन आज का सामान्य रहेगा। आय की तुलना व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, ये समस्याएं छोटी-छोटी होंगी, ऐसे में आप खुद को मानसिक रूप से शांत रखने का प्रयास करें। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। जो भी काम करें, मेहनत से करें, सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी बरतें। सूझ-बूझ से काम लेने से आर्थिक मसले हल होंगे।

Share:

Next Post

ब्रेकअप की चर्चा, अर्जुन कपूर की प्री बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंचीं मलाइका अरोड़ा

Thu Jun 27 , 2024
malikaमुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) 26 जून को 39 साल के हो गए हैं। इसका जश्न मनाने के लिए उन्होंने आधी रात को एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए। इसमें जान्हवी कपूर, शनाया कपूर, मोहित मारवाह, संजय कपूर, महीप कपूर (Janhvi Kapoor, Shanaya […]