• img-fluid

    MP के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

  • April 11, 2021
    भोपाल। मप्र में मौसम (Weather in MP) ने अचानक करवट बदल लिया है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश ईलाकों में बादल छाने के साथ बारिश (Rain) हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में बने दो वेदर सिस्टम से वातावरण में बड़े पैमाने पर आ रही नमी के कारण अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाने लगे हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ने लगी हैं। आगामी 24 घंटों के भीतर प्रदेश के 9 जिलों में कही कही गरज-चमक (Thunder flashes) के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में 30 से 40 कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं (Breezes) भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला (Senior Meteorologist Ajay Shukla) ने बताया कि राजधानी भोपाल समेत अन्य इलाकों में अचानक मौसम के बदलने के दो कारण हैं। इनमें पहला कारण पश्चिमी विक्षोभ के साउथ वेस्ट मध्य प्रदेश में ऊपरी चक्रवात का क्षेत्र बनने से बारिश के हालात बने हैं। तो, वहीं दूसरा कारण नॉर्थ साउथ ट्रफ भी यहां सक्रीय है। साउथ वेस्ट एमपी से मध्य महाराष्ट्र तक चक्रवात का क्षेत्र बना है। इससे मौसम में नमी आ गई है और प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में भी बारिश के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़े हुए हैं। वातावरण में नमी मौजूद रहने के कारण दोपहर बाद गरज-चमक की स्थिति बनने लगती है। इस तरह की स्थिति तीन दिनों तक बनी रह सकती है।
    एक पश्चिमी विक्षोभ अभी अफगानिस्तान (Western disturbance still afghanistan) और उसके आसपास बना हुआ है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के 12-13 अप्रैल को उत्तर भारत पहुंचने की संभावना है। इस वजह से मौसम का मिजाज अभी इस तरह बना रहने की संभावना है। ये इंदौर से होते हुए भोपाल से गुजरकर होशंगाबाद में शिफ्ट होगा। इसका असर जबलपुर के कुछ इलाकों में भी दिखाई देगा। खासकर इसका प्रभाव इंदौर और होशंगाबाद में अधिक रहेगा। फिलहाल, आगामी 2 से 3 दिनों तक अधिकतर प्रदेश में गर्मी से राहत तो रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के बाद ही मौसम साफ होने के आसार हैं।
    इन जिलों में बारिश के आसार
    आगामी 24 घंटों के भीतर प्रदेश के 9 जिलों में कही कही गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। प्रदेश के होशंगाबाद, शहडोल और जबलपुर संभागों के अलावा दमोह, सागर, विदिशा और रायसेन जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बिजली चमकने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन इलाकों में ये स्थिति आगामी दो से तीन दिनों तक इसी तरह बनी रह सकती है।

    Share:

    सरकार ट्रांसफर कर रही PM-किसान निधि का पैसा, देखें आपको कब मिलेगी 8वीं किश्त

    Sun Apr 11 , 2021
    नई दिल्ली। अगर आपने भी पीएम किसान सम्मान निधि (PM kisan samman nidhi) में अपना रजिस्ट्रेशन करा रखा है तो आपके खाते में जल्द ही 2000 रुपये आने वाले हैं। ये किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच में आएगी। देश के करीब 11 करोड़ 74 लाख किसानों को 8वीं किस्त (PM Kisan 8th installment) ट्रांसफर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved