• img-fluid

    सोशल मीडिया पर वायरल हुई अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की थ्रोबैक तस्वीर

  • August 24, 2020
    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है। लेकिन यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि अभिनेता ने सुसाइड किया है या उनका मर्डर हुआ है। सुशांत का परिवार शुरुआत से ही उन्हें इन्साफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहा है। फिलहाल सुशांत सिंह सुसाइड मामले की जांच सीबीआई कर रही है और हर कोई यह उम्मीद कर रहा है कि सुशांत को अब जल्द से जल्द इन्साफ मिलेगा। वहीं इन सब के बीच सुशांत सिंह राजपूत की थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है,जिसे सुशांत की बहन श्वेता सिंह कृति ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस तस्वीर में सुशांत गणपति बप्पा की मूर्ति के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा-‘वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटिसमप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।’
    हाल ही में श्वेता ने भाई सुशांत के लिए ग्लोबल प्रेयर मीट का आयोजन किया था,जिसमें उन्होंने फैंस से सुशांत के लिए गायत्री मंत्र का जप करने की अपील की थी और इस प्रेयर मीट से जुड़ने के लिए श्वेता ने फैंस को  एक वेबसाइट भी बताई थी, जहां पर सुशांत के फैंस खुद को रजिस्टर कर सकते थे।जिसके बाद इस प्रेयर मीट से सुशांत के लाखों फैंस जुड़े। श्वेता ने इसका एक स्क्रीन शॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हए लिखा -‘इस इवेंट ने छू लिया। आप सभी की मौजूदगी में बेहद सकारात्मक महसूस कर रही हूं। उन सभी का धन्यवाद, जिन्होंने इसे संगठित करने में मदद की। 101 से अधिक देशों के लोग इसमें शामिल हुए। कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो मुस्लिम, हिंदू या ईसाई है, वे सभी हमारे प्रिय सुशांत के लिए गायत्री मंत्र का जाप कर रहे थे।’
    सुशांत की बहन श्वेता एवं उनके तमाम चाहने वाले  सोशल मीडिया के जरिये सुशांत के लिए लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं। वहीं इन सब के बीच सीबीआई ने भी शुक्रवार से इस मामले पर अपनी जांच शुरू कर दी है। अब हर किसी को यह उम्मीद है कि सच सामने आएगा और  सुशांत को जल्द से जल्द न्याय मिलेगा। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर सुसाइड कर ली थी।

    Share:

    अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' और रणवीर सिंह की '83 ' इसी साल होगी रिलीज

    Mon Aug 24 , 2020
    अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ और रणवीर सिंह की फिल्म ’83 ‘ काफी समय से चर्चा में है। दोनों ही फिल्म इस साल दीवाली-क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इसकी जानकारी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर दी। रिलायंस एंटरटेनमेंट ने ट्वीट कर लिखा-‘हमें विश्वास है कि हमारी अपकमिंग मूवीज को थियेटर्स में रिलीज करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved