• img-fluid

    झारखंड पुलिस के सामने तीन नक्सली कमांडरों ने किया आत्मसमर्पण

  • November 08, 2021


    रांची । सीपीआई माओवादी संगठन के तीन नक्सलियों (Three Naxalite) बैलून सरदार (Balloon Sardar), सूरज सरदार (Sooraj Sardar) और गीता मुंडा (Gita Munda) ने सोमवार को रांची में पुलिस (Police) के सामने आत्मसमर्पण (Surrender)कर दिया। नक्सली संगठन में तीनों का ओहदा एरिया कमांडर (Area Commander) का था। ये सभी माओवादियों की केंद्रीय कमेटी सदस्य एक करोड़ के इनामी अनल दा उर्फ पतिराम मांझी दस्ते में शामिल थे।


    झारखंड के पुलिस महानिरीक्षक एवी होमकर ने कहा कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में नक्सली हथियार डालकर मुख्य धारा में शामिल हो रहे हैं। राज्य पुलिस का लक्ष्य है कि हिंसा की राह पर भटके हुए लोग वापस लौट आयें।
    रांची के पुलिस उपमहानिरीक्षक के कार्यालय में सोमवार को आत्मसमर्पण करने वाले बैलून सरदार पर नक्सली वारदात के 12 मामले दर्ज हैं, जबकि सूरज सरदार नौ और गीता सरदार सात मामलों में वांटेड थे। बैलून सरदार सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र के रायजमा गांव और गाजू उर्फ सूरज सरदार एवं गीता सरदार रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के बोन्दोडीह बलबेड़ा गांव के रहने वाले हैं।

    नक्सलियों के आत्मसमर्पण के वक्त राज्य के आईजी अभियान एवी होमकर, डीआईजी पंकज कंबोज, कोल्हान क्षेत्र के डीआईजी असीम विक्रांत मिंज और झारखंड जगुआर के डीआईजी अनूप बिरथरे उपस्थित रहे। आईजी एवी होमकर ने कहा कि हमारे लिए उपलब्धि का दिन है। राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कई नक्सली मारे गए हैं और कुछ गिरफ्तार हुए हैं। आत्मसमर्पण करने वाले तीन नक्सली मारक दस्ता के सदस्य थे।

    Share:

    दो साल में सस्ती हो जाएंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां, पेट्रोल कार के बराबर होंगी कीमतें

    Mon Nov 8 , 2021
    डेस्क: पेट्रोल-डीजल महंगे होने के बावजूद लोग चाहकर भी इलेक्ट्रिक कारें नहीं खरीद पा रहे हैं. इसकी एक बड़ी वजह है कि पेट्रोल के मुकाबले इलेक्ट्रिक गाड़ी की कीमत बहुत ज्यादा है. लेकिन अगले 2 साल में स्थिति बदलने वाली है, इसका भरोसा केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिया है. नितिन गडकरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved