• img-fluid

    हजारों कांग्रेसी बने भाजपाई

  • August 23, 2020

    • सिंधिया-शिवराज की जोड़ी ने फिर दिया कांग्रेस झटका

    भोपाल। भाजपा ग्वालियर में भाजपा ने तीन दिवसीय महासदस्यता अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर जमकर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के लिए हुए भूमिपूजन के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तंज कसा है। शिवराज सिंह ने कहा- हनुमान जी भक्तों के संकट हरते हैं, दुष्टों के नहीं। वहीं, दूसरी तरफ फूलबाग में भाजपा के सदस्यता अभियान में कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने आत्मसम्मान और जनता की सेवा के लिए अंतरात्मा की आवाज सुनी और पदों को छोड़कर यहां आए हैं। इन्हें किसी पद की लालसा न थी और न है।

    शिवराज ने पूछा कौन सी जोड़ी चाहिए
    वहीं, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- आप लोग बताइए आपको कौन सी जोड़ी चाहिए। कमलनाथ और दिग्विजय की या फिर यहां मंच पर मौजूद भाजपा की। कांग्रेस पर हमला करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि जो कांग्रेस छोड़कर गया कांग्रेस उसे गद्दार कहती है। बताइए क्या, मोतीलाल नेहरू गद्दार थे, क्या पी चिदंबरम गद्दार थे, क्या जगन्नाथ मिश्रा जी ग़द्दार थे? क्या ममता बनर्जी जी ग़द्दार हैं?

    जनता से नहीं मिलते कमलनाथ
    शिवराज ने हमला बोलते हुए कहा-कमलनाथ जी मुख्यमंत्री रहे तब ग्वालियर नहीं आए, सिर्फ़ वल्लभ भवन में ही पूरे समय उद्योगपति से मिलते थे। उनके पास मंत्रियों और विधायकों से मिलने तक का समय नहीं था। कमलनाथ ने जनता के साथ छल किया है।

    सिंधिया के साथ छल किया
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा- ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के साथ कमलनाथ ने छल किया। कांग्रेस ने सिंधिया के चेहरे पर वोट मांगे बहुमत लेकर मुख्यमंत्री ख़ुद बन बैठे।

    सिंधिया ने मांगा चंबल का पानी और स्वर्ण रेखा पर एलिवेटेड रोड, शिवराज ने भरी हामी
    भाजपा के सदस्यता महा अभियान के कार्यक्रमों में शनिवार को शहर विकास के वादों की खूब बारिश हुई। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के केन्द्र रहे राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री ने ग्वालियर की जनता के लिए चंबल का पानी और ट्रैफिक जाम से राहत के लिए स्वर्ण रेखा नदी पर एलिवेटेड रोड मांग ली। विधानसभा उपचुनाव से पहले जनता के लिए अपनी झोली में उपहार लेकर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कोई कंजूसी नहीं बरती। उन्होंने न केवल दोनों प्रोजेक्ट बल्कि विकास के लिए खुले हाथों से राशि देने की घोषणा कर दी। मेला मैदान स्थित फेसिलिटेशन सेंटर में आयोजित पूर्व विधानसभा क्षेत्र के महा सदस्यता अभियान में पूर्व विधायक मुन्नाालाल गोयल के व्यवहार से लेकर कार्यशैली की ऐसी तारीफ कर दी कि सामने ने बैठी भीड़ भी ताली बजाने को मजबूर हो गई। मुख्यमंत्री ने कह दिया कि मुरार नदी आकर्षण का केन्द्र बनेगी और इस क्षेत्र में कोई झुग्गी झोपड़ी नहीं होगी। गरीबों को उनका हक मिलेगा।

    Share:

    अवैध कॉलोनी में प्लॉट बेचकर भाग नहीं सकेंगे कॉलोनाइजर

    Sun Aug 23 , 2020
    लोगों की सुविधाओं के लिए रेरा की सख्ती, सुविधाएं मुहैया कराने पर ही होंगे नामांतरण भोपाल। अब प्रदेश में कृषि भूमि में प्लॉट बेचकर कॉलोनी नहीं बसाई जा सकेगी। कॉलोनी बसाने के लिए रेरा की शर्तो के मुताबिक ही काम करना होगा। कॉलोनी बनाते समय कुल भूमि के 60 फीसदी हिस्से में प्लॉट और 40 […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved