• img-fluid

    चंद्रशेखर पर हमला करने वाले निकले बड़े हिस्ट्रीशीटर, हत्या का ही था मकसद; पुलिस ने किया खुलासा

  • July 02, 2023

    सहारनपुर। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हुए हमले का सहारनपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार हमलावरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे भी बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में चारों ने चंद्रशेखर को जान से मारने की नियत से हमला करने की बात कबूल की है। पकड़े गए चारों अपराधियों में तीन का आपराधिक इतिहास है। वहीं डीजीपी यूपी ने खुलासा करने वाली टीम को पचास हज़ार रुपए इनाम देने की घोषणा है।

    रविवार को सहारनपुर पुलिस लाइन में डीआईजी रेंज सहारनपुर अजय साहनी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि चंद्रशेखर पर हमले के चार आरोपी विक्की उर्फ विकास, लवीश और प्रशांत देवबंद के रणखंडी गांव के रहने वाले हैं जबकि चौथा आरोपी विकास उर्फ विक्की हरियाणा के करनाल का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में चारों हमलावरों ने बताया कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के दिए गए बयानों से यह लोग नाराज थे जिसके बाद इन्होंने चंद्रशेखर को मारने का प्लान बनाया था।

    डीआईजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 28 तारीख को विकास (करनाल) की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से यह चारों लोग मेरठ से लौट रहे थे। मुजफ्फरनगर टोल प्लाजा से चंद्रशेखर की गाड़ियों का काफिला गुजर रहा था, जिसके बाद इन्होंने हमला करने की ठान ली। देवबंद में जब स्पीड ब्रेकर पर चंद्रशेखर की गाड़ी की स्पीड कम हुई तो वहीं पर इन्होंने 3 राउंड फायरिंग की। फायरिंग कर यह लोग वहां से भाग गए।


    रास्ते में देवबंद के मिरगपुर गांव के पास इनकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया। जिसके बाद यह चारों आरोपी कुछ देर तक खेतों में छुपे रहे और उसके बाद वहां से हरियाणा भाग गए। पुलिस ने बताया कि आजाद पर फायरिंग गाड़ी में पीछे बैठे दो लड़कों ने की थी। कुल तीन राउंड फायरिंग की गई थी। फायरिंग 315 बोर के तमंचे से की गई थी। हमलावरों से कुल दो तमंचे बरामद किए गए हैं।

    इसके बाद शनिवार को पुलिस को जानकारी मिली कि यह चारों अपराधी अंबाला कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे हैं। सहारनपुर के देवबंद पुलिस ने हरियाणा की लोकल एसटीएफ के साथ इन चारों को सरेंडर करने से पहले ही पकड़ लिया। पकड़े गए 4 आरोपियों में से देवबंद के रणखंडी के रहने वाले लविश, विक्की उर्फ विकास और प्रशांत का अपराधिक इतिहास है। इन तीनों पर लूट और जानलेवा हमले के कई मामले चल रहे हैं।

    आरोपी लविश का चाचा देवबंद जेल में बंद है। लविश देवबंद के जेलर पर जानलेवा हमले के आरोप में जेल भी जा चुका है और 15 दिन पहले ही जेल से छूट कर आया है। चौथा आरोपी विकास उर्फ विक्की करनाल का रहने वाला है और टैक्सी चलाता है। हमले में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार आरोपी विकास की है। हमला करने वाले चारों आरोपी ठाकुर हैं।

    Share:

    नीतिका बंसल ने 32वी सीनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

    Sun Jul 2 , 2023
    श्रीगंगानग । महाराष्ट्र के पुणे में (In Pune Maharashtra) आयोजित 32वी सीनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता में (Organized in the 32nd Senior National Wushu Competition) श्रीगंगानगर की नीतिका बंसल (Nitika Bansal of Shri Ganga Nagar) ने स्वर्ण पदक जीता (Won Gold Medal) । जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र बिश्नोई ने बताया कि यह प्रतियोगिता 26 जून से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved