• img-fluid

    इस साल गौतम अडानी ने की खूब कमाई, 19 अरबपतियों पर पड़े भारी, अंबानी से हैं इतनी दूर

  • May 23, 2021

    उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) ने अपने खजाने में कुछ अरब रुपये और जमा कर लिए हैं। 2021 में उन्होंने भारत के 19 अरबपतियों (Billionaires) की तुलना में अधिक दौलत कमाई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के अनुसार भारत के 20 अरबपतियों में 2021 में गौतम अडानी की दौलत 35.2 अरब डॉलर बढ़ गई है। इस दौरान भारत (India) के बाकी 19 अरबपतियों की दौलत कुल मिलाकर 24.5 अरब डॉलर बढ़ी है। यानी अकेले गौतम अडानी 19 अरबपतियों पर भारी पड़ रहे हैं।

    मुकेश अंबानी के बेहद करीब
    तेजी से अमीरों की लिस्ट में ऊपर बढ़ते गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। अभी गौतम अडानी (Gautam Adani) की कुल दौलत 69 अरब डॉलर हो गई है, जबकि मुकेश अंबानी की दौलत अभी 77 अरब डॉलर है। इस साल मुकेश अंबानी ने सिर्फ 334 मिलियन डॉलर ही कमाए हैं। अगर इसी स्पीड से गौतम अडानी की दौलत बढ़ती रही तो जल्द ही भारत के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी नहीं बल्कि गौतम अडानी हो जाएंगे।



    किस अरबपति ने कमाई कितनी दौलत?
    गौतम अडानी के अलावा इस साल 2021 में देश के बहुत से अरबपतियों की दौलत बढ़ी है, लेकिन उनकी तुलना में मामूली।

    विप्रो के अजीम प्रेमजी की दौलत 6.07 अरब डॉलर बढ़कर 31.40 अरब डॉलर हो गई है।
    ओपी जिंदल ग्रुप की सावित्री जिंदल की दौलत 4 अरब डॉलर बढ़ी है।
    लक्ष्मी मित्तल की दौलत में कुल 3.93 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
    कुमार बिड़ला की दौलत 3.25 अरब डॉलर बढ़कर 10.1 अरब डॉलर हो गई है।
    सन फार्मा के दिलीप सांघवी की दौलत 1.66 अरब डॉलर बढ़ी है।
    डी मार्ट के राधाकृष्ण दमानी की दौलत में 1.6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
    कैडिला के पंकज पटेल ने इस साल 1.44 अरब डॉलर कमाए हैं।
    बजाज ऑटो के राहुल बजाज की दौलत में 1.18 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
    वहीं उदय कोटक की दौलत में करीब 1 अरब डॉलर की कमी आई है।
    दुनिया में दूसरे शख्स, जिन्होंने इस साल की सबसे ज्यादा कमाई

    शुक्रवार के डॉलर एक्सचेंज रेट के हिसाब से देखें तो गौतम अडानी के ये 35.2 अरब डॉलर भारत के 2.56 लाख करोड़ रुपये होते हैं। अगर वैल्यू के हिसाब से देखा जाए तो दुनियाभर में फ्रेंच बिजनस टाइकून बर्नार्ड अरनॉल्ट के बाद गौतम अडानी इस साल सबसे अधिक पैसे कमाने वाले दूसरे शख्स हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेर इंडेक्स के अनुसार बर्नार्ड अरनॉल्ट ने इस साल 47.9 अरब डॉलर की दौलत कमाई है।

    अडानी ग्रुप के शेयरों ने दिया 260 फीसदी तक का रिटर्न-
    कॉरपोरेट डेटाबेस AceEquity से मिले आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि अडानी ग्रुप के 6 में 4 लिस्टेड स्टॉक्स में इस साल अब तक 100 फीसदी से लेकर 260 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। अडानी टोटल गैस का शेयर इस साल 257 फीसदी चढ़ गया है। मार्च 2020 के न्यूनतम स्तर की तुलना में देखें को इस कंपनी ने कुल 1400 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसी तरह के तगड़े रिटर्न के चलते गौतम अडानी की दौलत तेजी से बढ़ी है।

    Share:

    राहत... Covid Center हुए खाली

    Sun May 23 , 2021
    36 दिन बाद फिर सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हजार से कम 6 दिन से 700 से नीचे आ रहे नए केस भोपाल। शहर में जिस तरह से नए संक्रमितों (New Infected) का आंकड़ा कम हो रहा है, उसी प्रकार उपचाररत मरीजों की संख्या में भी लगातार कमी दर्ज हो रही है। 36 दिनों बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved