• img-fluid

    निगम परिषद में इस बार महिलाओं का दबदबा 45 पार्षद जीतीं

  • July 18, 2022

    पुरुष पार्षदों की संख्या 40 ही, 50 फीसदी से भी अधिक टिकट इस बार कांग्रेस और भाजपा ने महिलाओं को दिए
    इंदौर।  वैसे तो स्थानीय निकाय (Bodies) के चुनाव में 50 फीसदी महिलाओं (women) के लिए आरक्षण (reservation, women councilors, ) रखा गया है। इसके चलते इंदौर के 85 वार्डों में भी 42-43 महिला पार्षदों ( women councilors) को टिकट दिया जाता है, लेकिन इस बार कुछ सामान्य वार्डों में भी महिलाओं को प्रत्याशी दोनों दलों ने बनाया। नतीजतन 45 वार्डों में महिला पार्षद चुनाव जीती हैं और उसकी तुलना में पुरुष 40 वार्ड में ही पार्षद बन सके हैं। यानी निगम परिषद में महिलाओं का दबदबा अधिक रहेगा।


    इस बार महापौर प्रत्याशी (mayoral candidates) तो सामान्य पुरुष ही आरक्षित हुआ था। हालांकि पिछले निगम चुनाव में महिला महापौर का पद आरक्षित था, जिसके चलते विधानसभा 4 की श्रीमती मालिनी गौड़ को टिकट मिला और वे महिला महापौर के रूप में निर्वाचित हुईं। इस बार महापौर तो पुरुष निर्वाचित हुए, लेकिन वार्ड पार्षदों में महिलाओं की संख्या अधिक है। पुरुष की तुलना में 5 महिला पार्षद इस बार अधिक चुनी गई है। दरअसल आधे वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, लेकिन कुछ सामान्य वार्डों पर भी कांग्रेस और भाजपा ने महिला उम्मीदवारों को पुरुषों के मुकाबले उतारा और उन्हें जीत भी हासिल हुई है। इस बार 45 वार्डों में महिलाओं ने बाजी मारी और 40 पर पुरुष पार्षद चुनाव जीते हैं। यानी इस बार की चुनी हुई निगम परिषद में महिला पार्षदों का बोलबाला रहेगा। वार्ड क्र. 10 बाणगंगा से कांग्रेस की विनितिका यादव ने हैट्रिक लगाई है। वे लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गईं और उन्होंने इस बार भी 5 हजार 41 मतों से अच्छी जीत हासिल की। हालांकि वार्ड 1 में अवश्य उलटफेर हुआ, जहां पिछली बार की पार्षद प्रीति अग्निहोत्री को चुनाव हारना पड़ा और यहां से भाजपा के पुरुष प्रत्याशी महेश चौधरी 1179 मतों से जीते। प्रीति अग्निहोत्री की ओर स रीकाउंटिंग की अपील भी की गई थी, मगर कलेक्टर ने उसे निरस्त कर दिया।

    Share:

    हार्डिया 1100 वोट से विधानसभा जीते थे और महापौर 5651 वोट से हार गए

    Mon Jul 18 , 2022
    2, 4 और राऊ से मिली बड़ी लीड अपने ही घर में घिरा गए संजय शुक्ला इंदौर। सारे अनुमानों को धता बताते हुए कल भाजपा के संगठन ने आखिरकार पुष्यमित्र भार्गव (Pushyamitr Bhargava) को महापौर के पद पर जीत दिलवा दी, लेकिन पांच नंबर विधानसभा उन्हें झटका दे गई। जिस विधानसभा से महेन्द्र हार्डिया (Mahendra […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved