• img-fluid

    महिला वार्ड से इस बार नहीं मिलेगा भाजपा नेताओं की पत्नियों को टिकट

  • December 25, 2020

    • सक्रिय महिला नेत्रियों को टिकट मिलने का चांस

    सतीश बतरा, संत नगर
    आगामी समय में होने वाले नगर निगम पार्षद चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड क्रमांक 2 व 3 से भाजपा टिकट वितरण इस बार महिला मोर्चा में सक्रिय भाजपा नेत्रियों में से ही करेगी। क्योंकि भाजपा महिला नेत्रियो ने पार्टी के शीर्ष नेताओं से गुहार लगाई है कि वह पूरे समय तक संगठन की सेवाओं में सक्रिय रहती हैं लेकिन पार्षद चुनाव में उनके आरक्षित वार्ड में उन्हें दरकिनार कर पार्टी भाजपा नेताओं की पत्नियों को टिकट देती आ रही है। इस परंपरा से महिलाएं भाजपा मोर्चे में बढऩे के बजाय निरंतर कम होती जा रही है। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने भी महिला नेत्री यों की इस तथ्य को गंभीरता से लिया है। सूत्रों की माने अगर इस बार महिला आरक्षित वार्ड क्रमांक 3 से भाजपा ने सक्रिय महिला नेत्री यों को ही टिकट देने का मन बना लिया तो इस वार्ड से किरण वाधवानी, शीला शामनानी तथा मुस्कान हीरानंदानी में से किसी एक का भाग्य चमक सकता है। हालांकि इस वार्ड से किरण वाधवानी काफी समय से पार्षद चुनाव की तैयारियां कर रही हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान भी इस वार्ड की गरीब बस्तियों में जाकर जन सेवा की है। उनकी इस बार मतदाताओं की दृष्टि में सक्रिय नेत्री के रूप में छवि बनी हुई है। वार्ड क्रमांक 3 से भाजपा के आधा दर्जन नेता भी अपनी पत्नियों को टिकट दिलवाने के लिए पूरी शक्ति के साथ फील्डिंग में है। इन नेताओं में सूरज यादव पप्पू राठौर विकास मरण राकेश यादव का नाम भी आ रहा है। राकेश यादव ने तो अपनी पत्नी के नाम हार्डिंग भी बनाकर इस वार्ड में लगवा दी हैं।

    Share:

    स्वदेश लौटने से पहले विराट कोहली ने टीम इंडिया को दिया था ये संदेश

    Fri Dec 25 , 2020
    टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पैटरनिटी लीव पर स्वदेश लौट गए हैं उनकी जगह बाकी बचे तीन टेस्ट में कप्तानी अजिंक्य रहाणे करने वाले हैं। पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया हार चुकी है जिसमें उनका शर्मनाक प्रदर्शन रहा था, टीम इंडिया दूसरी पारी में सिर्फ 36 रनों पर सिमट गई थी उन्होंने अपना टेस्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved