• img-fluid

    इस बार IPL में 10 टीमें मचाएंगी धमाल, इस दिन होगी शुरुआत-सामने आई तारीख

  • November 24, 2021

    नई दिल्ली। अगले साल ( next year) 10 टीमों (10 teams) के साथ इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) (IPL 2022) का अलग अंदाज देखने को मिलेगा। IPL में इस बार 10 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 74 मैच खेले जाएंगे। बीसीसीआई (BCCI) के सूत्रों से यह बात सामने आई है कि 2 अप्रैल वह संभावित तारीख है, जब IPL 2022 टूर्नामेंट शुरू हो सकता है।

    IPL 2022 इस दिन होगा शुरू
    क्रिकबज के मुताबिक BCCI में इस बात पर भी सहमति बन गई है कि IPL 2022 60 दिनों से भी ज्यादा तक चलने वाला है। जून के पहले सप्ताह में फाइनल मैच कराए जाने की बात हो रही है, जिसकी संभावित तारीख 4 या 5 जून है। इस दौरान सभी टीमें 14-14 मैच खेलेंगी, जिसमें 7 अपने होम ग्राउंड पर और 7 मैच विपक्षी टीम के मैदान पर खेले जाएंगे।


    भारत में ही होगा पूरा सीजन
    हालांकि BCCI ने फिलहाल ऑफिशियल शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है। IPL 2022 को लेकर इसलिए भी उत्साह है, क्योंकि इस बार पूरा IPL सीजन भारत में भी आयोजित होगा। BCCI के सचिव जय शाह हाल ही में ये साफ कर चुके हैं कि IPL 2022 सीजन भारत में ही होगा।

    मुंबई और चेन्नई के बीच हो सकता है पहला मैच
    IPL 2022 का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में होने की संभावना है। बता दें कि पिछले साल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा किया था।

    दो साल से UAE में हो रहा IPL
    बता दें कि पिछले दो साल से आईपीएल का आयोजन भारत की बजाय यूएई में ही हो रहा है. IPL 2020 का पूरा सीजन कोरोना वायरस की वजह से यूएई में हुआ था. वहीं, इस साल आईपीएल 2021 का दूसरा फेज भी यूएई में आयोजित हुआ था।

    Share:

    प्रियंका चोपड़ा ने पति को कहा बच्‍चा, गुस्‍से में लाल हो गया निक जोनक का चेहरा

    Wed Nov 24 , 2021
    मुंबई। हॉलीवुड सुपरस्टार निक जोनस (Hollywood Superstar Nick Jonas) के साथ तलाक की खबरों (divorce news) के बीच प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का शो Jonas Brother Family Roast रिलीज हो गया है. इस शो में एक्ट्रेस जमकर अपने पति निक जोनस(Nick Jonas) और उनके परिवार का मजाक उड़ाती दिखाई पड़ीं. एक्ट्रेस ने निक जोनस(Nick Jonas) […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved