• img-fluid

    व्‍यापारिक मुनाफा दिलाएगा ये आसान सा उपाय, जानिए क्या होगा करना

  • April 22, 2022

    वैसे तो इंसान के जीवन (human life)को लेकर कई नीतियों का उल्लेख किया है। इनकी नीतियां और विचार आपको भले ही थोड़े कठोर लगे, लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को नजरअंदाज ही क्यों न कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे, हांलाकि हर व्यक्ति जीवन यापन के लिए मेहनत करता है। बिजनेस हो या नौकरी, छोटा काम हो या बड़ा, वही उसकी आजीविका (livelihood) का साधन होता है, लेकिन जब बिजनेस (Business) में दिक्कतें आती हैं औऱ आर्थिक तंगी होने लगती है तो व्यक्ति के जीवन चुनौतियां आ जाती हैं। ऐसे में मेहनत और लगन के साथ साथ धैर्य औऱ समझदारी की जरूरत होती है। इसके साथ ही अगर अपने ईष्ट से कृपा प्राप्ति के कुछ उपाय कर लिए जाएं तो बिजनेस में मुनाफे के योग बनते हैं और जीवन की दूसरी भी कई समस्याएं दूर होती हैं।



    ऐसा ही एक उपाय है कच्चे सूत का उपाय (raw yarn remedy)। कच्चे सूत को सनातन धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। इसके कुछ उपाय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ उपाय। अगर बिजनेस मंदा चल रहा है और कोशिश करने के बाद भी लाभ नहीं हो रहा तो कच्चे सूत को केसर के रंग से रंगकर बिजनेस की जगह पर रख दें। इससे व्यापार मे उन्नति के योग बनने लगते हैं।

    बुधवार को गणपति की वंदना करें और फिर एक कच्चा सूत लेकर उसमें सात गांठ लगा लें और फिर गणपति के चरणों में रख दें। साथ ही अपने काम और मनोकामना को दोहरा दें। अगले दिन इस कच्चे सूत को अपने पर्स में रख लें। इससे बिगड़े काम भी बनने लगते हैं और गणपति की कृपा से जातक को उन्नति मिलती है।

    शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के चारों ओर शनि देव के एकाक्षरी मंत्र को जाप करते हुए 7 बार कच्चा सूत लपेट दें। साथ ही एकाक्षरी मंत्र – ‘ऊँ शं शनैश्चाराय नमः का जाप करते रहें।’ ऐसा करने से साढ़ेसाती की परेशानियां दूर होती हैं।
    नोट- ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है।

    Share:

    जम्मू-कश्मीर : CISF जवानों से भरी बस पर आतंकी हमला, एएसआई शहीद, दो जवान घायल

    Fri Apr 22 , 2022
    जम्‍मू कश्‍मीर । जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में चठ्ठा कैंप के पास शुक्रवार सुबह करीब सवा चार बजे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) से भरी बस पर आतंकियों ने हमला (terrorists attacked) कर दिया। जिसमें एक एएसआई शहीद हो गया और दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved