दुनिया में ऐसे कई जानवर हैं जो विलुप्त (Extinct) होने की कगार पर हैं। इस कारण से इन जानवरों का शिकार करना अपराध माना जाता है। ये जानवर इतने महंगे होते हैं कि इनकी कीमत का अंदाजा लगाना भी काफी कठिन है। आज हम आपको ऐसी ही एक मछली (fish) के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया की सबसे महंगी मछली (World’s most expensive fish) है और इसे हाल ही में इंग्लैंड (England) में देखा गया है। इस कारण से मछली इन दिनों चर्चा में है।
इंग्लैंड के कॉर्नवॉल (Cornwall) में दुनिया की सबसे मंहगी मछली एटलांटिक ब्लूफिन टूना (Atlantic Bluefin Tuna) को देखकर हर कोई दंग है। इसे दुनिया की सबसे कीमती मछली होने का खिताब हासिल है। ये मछली विलुप्त होने की कगार (endangered species) पर है। इस कारण से ब्रिटेन में इसके शिकार करने पर पाबंदी है और पकड़े जाने पर जेल भी हो सकती है साथ में जुर्माना भी देना पड़ सकता है। अगर इसको किसी ने पकड़ लिया तो तुरंत समुद्र में छोड़ना पड़ता है। बीते 23 अक्टूबर को 37 साल के पीटर नेसन ने कई ब्लूफिन टूना मछलियों को पानी से बाहर छलांग लगाते हुए जब देखा तो उन्हें उनकी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ। ये पहली बार नहीं है जब कॉर्नवॉल में ब्लू फिन टूना मछली को देखा गया है। इसी साल अगस्त के महीने में भी इस मछली को देखा गया था। इंग्लैंड के कॉर्नवॉल में माना जाता था कि मछली एक सदी से नजर नहीं आयी थी। मगर फिर पिछली सदी से दावा किया जाने लगा कि मछली को यहां देखा गया है। अब ये गर्मी के दिनों में अक्सर दिख जाती हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved