img-fluid

‘यह भारत पर डायरेक्ट अटैक है, सभी दलों को विश्वास में ले सरकार’- कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

  • April 23, 2025

    बेंगलुरु। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार से मांग की है वह सर्वदलीय बैठक बुलाकर सभी दलों को विश्वास में ले और आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे। उन्होंने कहा कि सरकार को पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर सर्वदलीय बैठक बुलाकर सभी दलों के साथ आतंकवाद की चुनौती से निपटने के बारे में चर्चा करनी चाहिए और उनके सुझाव भी लेने चाहिए। उन्होंने यह भी कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सभी लोग सरकार के साथ एकजुट होकर खड़े हैं तथा आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि यह भारत पर सीधा हमला है।


    खरगे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों की हत्या किए जाने से हमें गहरा दुःख और सदमा पहुंचा है। कांग्रेस पार्टी कड़े से कड़े शब्दों में इस कायरतापूर्ण कृत्य की निंदा करती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह हमला हमारे देश की एकता और अखंडता पर कायराना हमला है।’’ उनके अनुसार, ‘‘वर्ष 2000 में हुए चिट्टीसिंहपोरा नरसंहार के बाद, यह हमला आतंकवादियों और अलगाववादियों द्वारा किए गए सबसे बर्बर हमलों में से एक है। हम दृढ़ता से दोहराते हैं कि निहत्थे और निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले इंसान नहीं हो सकते।’’

    कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने बुधवार देर शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्र शासित प्रदेश के अन्य स्थानीय नेताओं से भी बात की। खरगे ने कहा कि इस घटना की पृष्ठभूमि में कांग्रेस कार्य समिति बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे नई दिल्ली में बैठक करेगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘यह समय कोई राजनीति करने का नहीं है। हमारे पर्यटक जो इस नरसंहार में मरे हैं, यह समय उनको न्याय दिलाने का है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्नाटक के एक पर्यटक का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘अलग-अलग राज्यों के पर्यटक वहां थे। कर्नाटक से भी मंजूनाथ राव अपनी पत्नी, बच्चे के साथ वहां गए थे। उनकी इस हमले में मौत हो गई। भारत भूषण नामक व्यक्ति की भी इस दुःखद घटना में जान चली गई। मैंने पीड़ितों की पत्नियों से बात की और उन्हें अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।’’

    Share:

    मुस्लिम छात्रों ने तोड़ी भगवान शिव की मूर्ति, लोगों ने पूछा क्यों किया तो भागकर मदरसे में छिप गए

    Wed Apr 23 , 2025
    तेलंगाना। तेलंगाना से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां मंगलवार शाम को कुछ मदरसा छात्रों ने मंडल मुख्यालय जिन्नाराम में शिव मंदिर के पास स्थापित भगवान शिव की मिट्टी की मूर्ति को तोड़ दिया। यह देख ग्रामीणों ने मदरसे के छात्रों से पूछताछ की। इससे वे भागकर जिन्नाराम स्थित मदरसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved