मनोरंजन

हिट मशीन हैं ये भारतीय निर्देशक, आज तक एक भी फिल्म नहीं हुई फ्लॉप

डेस्क। देश में हर साल सैकड़ों फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देती हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं जो लोगों के दिलों को छू पाती हैं। दर्शकों की नब्ज पकड़कर उनके हिसाब फिल्म बनाना भी एक कला है जो सबके पास नहीं होती है। हालांकि बहुत से ऐसे डायरेक्टर हैं जो इस काम में माहिर हैं। आज हम आपको ऐसे ही निर्देशकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने आज तक कोई भी फ्लॉप फिल्म नहीं बनाई है।

एसएस राजमौली : इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एसएस राजमौली का आता है। वह भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म स्टूडेंट नंबर वन से की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने सिम्हाद्री, साई, छत्रपति, विक्रमर्कुडु, यामाडोंगा, मगधीरा और मर्यादा रमन्ना जैसी सुपरहिट फिल्में बनाईं। उनकी सफल फिल्मों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। बाद में उन्होंने ईगा, बाहुबली, बाहुबली 2 और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाकर लोगों के दिलों पर राज किया।

राजकुमार हिरानी : राजकुमार हिरानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे जीनियस फिल्ममेकर माने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। सबसे पहले उन्होंने संजय दत्त के साथ मिलकर मुन्नाभाई एमबीबीएस बनाई। इसके बाद लगे रहो मुन्नाभाई, 3 इडियट्स, पीके और संजू जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी सफलता का रिकॉर्ड अब तक 100 फीसदी रहा है।

अली अब्बास जफर : अली अब्बास जफर की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड निर्देशकों में होती है। उनकी पांच फिल्में अब तक बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इनमें टाइगर जिंदा है और सुल्तान बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रहीं। वहीं, मेरे ब्रदर की दुल्हन हिट साबित हुई। इसके अलावा गुंडे और भारत टिकट खिड़की पर सेमी हिट रहीं।

शशांक खेतान : अपने फिल्मी करियर में शशांक ने अब तक केवल तीन ही फिल्म बनाई है, लेकिन उन्हें जनता की नब्ज पकड़ना आता है। बॉक्स ऑफिस पर उनकी तीनों ही फिल्में सफल रही हैं। साल 2014 में उन्होंने हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां बनाई जो लोगों को काफी पसंद आई। इसके बाद उन्होंने बद्रीनाथ की दुल्हनियां का निर्देशन किया। यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। साल 2018 में उनकी आखिरी फिल्म धड़क रिलीज हुई थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

Share:

Next Post

क्रिकेट के बाद टीवी पर भी Navjot Singh Siddhu ने किया दर्शकों का मनोरंजन, इस शो से मिली शोहरत

Thu Oct 20 , 2022
डेस्क। क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए और फिर टीवी जगत में कदम रखने वाले नवजोत सिंह सिद्धू आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिद्धू ने 15 साल तक टीवी की दुनिया में दर्शकों का मनोरंजन किया है। नवजोत सिंह पहली बार साल 2005 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में नजर आए […]