• img-fluid

    प्रियंका चोपड़ा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलने से भड़क गया था ये डायेक्टर, स्टेज पर सुनाई थी खड़ी-खोटी

  • November 29, 2021

    डेस्क। प्रियंक चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग की दुनिया से की थी लेकिन आज वह बॉलीवुड के रास्ते होते हुए हॉलीवुड तक पहुंच गई हैं। प्रियंका चोपड़ा आज के समय में एक ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं, जिनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।

    इस कामयाबी को पाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कड़ी मेहनत के साथ एक लंबा रास्ता तय किया है और इस बात में भी कोई शक नहीं है कि प्रियंका ने कई परेशानियों का भी सामना किया होगा। लेकिन एक सच्चाई ये भी है प्रियंका चोपड़ा को नीचे खींचने वाले भी काफी लोग थे और इसमें एक मशहूर डायरेक्टर का नाम भी है, जिन्होंने भरे इवेंट में प्रियंका चोपड़ा को बुरा भला सुनाया था।

    दरअसल, ये किस्सा साल 2009 में हुए ‘फिल्मफेयर’ के अवॉर्ड शो का है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा को फिल्म ‘फैशन’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। लेकिन डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई थी, जिस वजह से उन्होंने एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुनाई थी।


    इसी अवॉर्ड शो में आशुतोष गोवारिकर को बेस्ट डायरेक्टर के लिए अवॉर्ड मिला। इस दौरान जब आशुतोष अपना अवॉर्ड लेने स्टेज पर गए, तब उन्होंने प्रियंका को अवॉर्ड मिलने पर नाराजगी जाहिर की। आशुतोष गोवारिकर ने कहा, ‘प्रियंका आई लव यू… मुझे समझ नहीं आया कि तुम्हें अवॉर्ड कैसे मिल गया? जबकि तुम्हारे सामने ऐश्वर्या राय भी ‘जोधा-अकबर’ के लिए नॉमिनेटेड थीं।’

    आशुतोष इतना कहकर ही चुप नहीं होते, उन्होंने अपने स्टेटमेंट में ऐश्वर्या और प्रियंका की तुलना भी की। उन्होंने कहा, ‘शायद यह इसलिए क्योंकि तुम हार्ड-वर्किंग हो और ऐश्वर्या नेचुरल हैं।’ इतना ही नहीं, आशुतोष ये भी कहते हैं कि जया बच्चन भी यही बात कह रही थीं।

    आशुतोष की इन बातों पर प्रियंका चोपड़ा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी लेकिन उनकी इन बातों का एक्ट्रेस को काफी बुरा लगा था। खबरों की मानें तो, प्रियंका चोपड़ा ने इस बारे में अपने करीबी लोगों से बात भी की थी। हालांकि, दोनों के बीच शुरुआती दिनों में थोड़ा मनमुटाव जरूर आया था लेकिन दोनों ने अपने इस मामले में चंद समय में निपटा लिया था।

    बता दें कि आशुतोष गोवारिकर बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्म डायरेक्टर हैं, जो लीक से हटकर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ‘पानीपत’, ‘लगान’, ‘जोधा अकबर’, ‘मोहनजोदड़ो’ जैसी फिल्में बनाई हैं।

    Share:

    KBC 13: केबीसी के एक हजार एपिसोड पूरे होने पर भावुक हुए अमिताभ, 21 साल का सफर देख बोले- ‘दुनिया बदल गई’

    Mon Nov 29 , 2021
    डेस्क। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ टीवी का सबसे हिट रियलिटी शो है, जिसके सवाल-जवाब और अमिताभ बच्चन का अंदाज फैंस को काफी ज्यादा पसंद आता है। इस गेम के 12 सीजन आ चुके हैं और 13वां सीजन इन दिनों टीवी पर चल रहा है। इस गेम शो में कई कंटेस्टेंट करोड़पति और लखपति बनकर खेल से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved