img-fluid

इस देश में है दुनिया का एकमात्र 10 Star होटल, सामने अरब सागर…, हेलीकॉप्टर से एंट्री…

  • January 30, 2025

    दुबई। आपने पांच सितारा और सात सितारा होटल (Five Star and Seven star Hotels) के बारे में सुना होगा। इन होटलों के कमरों की भव्यता भी देखी होगी… लेकिन क्या कभी 10 सितारा होटल (10 Star Hotel) के बारे में सुना है। दुबई (Dubai) के प्रतिष्ठित बुर्ज अल अरब (Burj Al Arab) में एक 10 सितारा होटल (10 Star Hotel) है। यह होटल अपने आकार की अनूठी डिजाइन के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यह अल्ट्रा-लक्ज़री होटल दुबई में एक आर्टिफिशियल द्वीप पर बनाया गया है और अपने अलौकिक आतिथ्य, भव्य डिजाइन और विश्वस्तरीय सुविधाओं के लिए जाना जाता है। यहां एक रात रुकने की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।


    प्रसिद्ध आर्किटेक्ट टॉम राइट द्वारा डिज़ाइन किया गया, बुर्ज अल अरब का निर्माण 1999 में पूरा हुआ था और यह 321 मीटर ऊंचा है। इतनी ऊंचाई के कारण यह दुनिया के सबसे ऊंचे होटलों में से एक है। 1999 में लॉन्च होने के बाद से, इस होटल ने दुनिया भर के वीआईपी और मशहूर हस्तियों का स्वागत किया है।

    भव्यता ऐसी कि आंखें चकाचौंध हो जाए
    होटल के अंदरूनी हिस्सों को 24-कैरेट गोल्ड लीफ डेकोर, भव्य झूमर और शानदार डुप्लेक्स सुइट्स से सजाया गया है। होटल में कुल 202 डुप्लेक्स सुइट्स हैं, जिनमें प्रत्येक में Hermès के विशेष प्रोडेक्ट हैं। फर्श से छत तक फैले विशाल कांच के खिड़की दृश्य हैं। सामने अरब सागर का लुभावना नज़ारा भी देखने को मिलता है।

    एक रात रुकने का किराया कितना
    बुर्ज अल अरब में एक रात ठहरने की कीमत पीक सीजन में ₹10 लाख से अधिक है। इससे मालूम होता है कि यह होटल केवल विशिष्ट और वीवीआईपी लोगों के लिए आरामदायक है। होटल में पहुंचने वाले मेहमानों का शाही स्वागत भी दो तरह से होता है। जिसमें हेलीकॉप्टर से लैंडिंग और रॉल्स-रॉयस कार से एंट्री शामिल है।

    Share:

    नोटबुक ना लाने पर टीचर ने 8वीं की छात्रा को बेरहमी से पीटा, ICU में भर्ती

    Thu Jan 30 , 2025
    अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर (Ashoknagar) से 8वीं की छात्रा को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल (Private Schools) के महिला टीचर ने बच्ची को महज नोटबुक ना लाने के कारण इतना पीट दिया कि उसे आईसीयू (ICU) में भर्ती कराना पड़ा। परिजनों ने मामले की शिकायत देहात थाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved