नई दिल्ली । हममें से ज्यादातर लोग उम्र के जिस पड़ाव पर नौकरी (Job)ढूंढने और अच्छा करियर (Good career)बनाने के लिए जद्दोजहद में जुटे होते हैं ,उस उम्र में रूस के इस शख्स ने रिटायरमेंट(Retirement) ले ली है। इतना ही नहीं अब 23 साल के इस शख्स को जिंदगी भर पेंशन भी मिलेगी। आपको शायद यकीन ना हो पर यह रूस के एक शख्स की सच्ची कहानी है। पॉवेल ने 21 साल की उम्र में नौकरी ज्वॉइन की थी और महज 2 साल नौकरी करने के बाद वह रिटायर हो गया है। इसके साथ ही उसने इंटरनेशनल रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन एजेंसी में एक अनोखा कीर्तिमान भी बनाया है।
यह कहानी है पॉवेल स्टेपचेंको की। ऑडिट सेंट्रल की एक रिपोर्ट के मुताबिक पॉवेल 23 साल की उम्र में रूसी विदेश मंत्रालय से रिटायर हुए हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 16 साल की उम्र में रूसी विदेश मंत्रालय के शैक्षणिक संस्थान में दाखिला लिया था। लगभग पांच साल पढ़ाई करने के बाद उन्हें 21 साल की उम्र में विदेश मंत्रालय में नौकरी भी मिल गई। 2 साल बाद पॉवर ने रिटायर होने का फैसला कर लिया।
नवंबर 2023 में सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन देने के बाद पॉवेल को इसकी इजाजत मिल गई। रिटायरमेंट के बाद अब पॉवेल को पेंशन और उससे जुड़े सभी फायदे भी मिलेंगे। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद पॉवेल ने कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। पॉवेल का नाम रूस की नेशनल रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है क्योंकि इससे पहले यहां कोई भी इतनी कम उम्र में रिटायर नहीं हुआ था और वह सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हो रहे हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved